प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के रीवा में बने अल्ट्रा मेगा सौर ऊर्जा प्लांट देश को समर्पित किया। मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश साफ-सुथरी और सस्ती बिजली का हब बन जाएगा। इससे हमारे किसानों, मध्यम और गरीब परिवारों और आदिवासियों को फायदा होगा। हमारी संस्कृति में सूर्य का विशेष महत्व रहा है। उन्होंने एक संस्कृत के श्लोक से समझाया कि जो उपासना के योग्य सूर्य हैं, वे हमें पवित्र करें। सूर्य देव की इस ऊर्जा को आज पूरा देश महसूस कर रहा है। रीवा में ऐसा ही अहसास हो रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विभिन्न सौर ऊर्जा परियोजनाओं के माध्यम से मध्य प्रदेश भविष्य में 10,000 मेगावॉट बिजली का उत्पादन करेगा और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम योगदान देगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना से मृत्यु दर में पिछले एक सप्ताह में गिरावट आयी है।इस दौरान 2053 पॉजीटिव प्रकरणों में 22 की मृत्यु हुई, जो 1.1 प्रतिशत है। प्रदेश में कोरोना के इलाज की सर्वोत्तम व्यवस्था सुनिश्चित कर प्रयास किए जा रहे है कि कोरोना का प्रत्येक मरीज स्वस्थ होकर घर जाए। अभी तक प्रदेश में 12 हजार 481 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान कर रहे थे। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, डीजीपी श्री विवेक जौहरी, अपर मुख्य सचिव गृह श्री शिवनारायण मिश्रा, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य श्री फैज अहमद किदवई उपस्थित थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को ग्वालियर-चंबल संभाग के दौरे पर रहेंगे। वे यहां पर कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या को लेकर जिला प्रशासन और स्वास्थ विभाग के अधिकारियों से चर्चा करेंगे। सीएम इससे पहले यहां पर मरीजों की बढ़ती संख्या को लेकर चिंता भी जता चुके हैं। उत्तरप्रदेश के कुख्यात बदमाश विकास दुबे का आज सुबह कानपुर के पास एनकाउंटर हो गया। उसके मारे जाते ही मध्यप्रदेश की राजनीति में फिर से घमासान मच गया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए आरोप लगाते हुए कहा- जिसका शक था वह हो गया। अब राजनीतिक राज पर पर्दा डालने का प्रयास किया जा रहा है। उसके सरेंडर से लेकर एनकाउंटर तक की कार्रवाई संदेह के घेरे में है। उसकी सीबीआई जांच होनी ही चाहिए। प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा है कि राक्षस विकास दुबे मारा गया। उसने देवेंद्र मिश्रा जैसे ईमानदार डीएसपी समेत 8 पुलिसकर्मियों की नृशंस हत्या की थी। इससे पहले उमा भारती ने विकास दुबे की गिरफ्तारी को लेकर लिखा था कि अब तीन बातें रहस्य की परत में हैं। इन सवालों को लेकर उन्होंने पुलिस कार्रवाई पर सवाल खड़े कर दिए थे। इधर, अब तक इस मामले में मध्यप्रदेश में भाजपा पार्टी और उसके नेता चुप्पी साधे हुए हैं। इस मामले में सिर्फ गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ही जबाव दिया है। उन्होंने दिग्विजय के ट्वीट पर कहा वह खाली बैठे हैं। ऐसे में उनके पास ट्वीट करने के अलावा काम क्या है। मध्य प्रदेश पुलिस ने कानून के दायरे में रहकर काम करते हुए आरोपी को यूपी पुलिस को सौंपा था। उसके बाद की जिम्मेदारी उनकी थी। कानपुर के बिकरू में आठ पुलिस वालों की हत्या के आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे शुक्रवार सुबह एनकाउंटर में मारा गया। यूपी एसटीएफ की टीम उसे उज्जैन से कानपुर ले जा रही थी। लेकिन शहर से 17 किमी पहले बर्रा थाना क्षेत्र में काफिले की एक कार पलट गई। विकास ने पुलिस टीम से पिस्टल छीनकर हमला करने की कोशिश की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से उसकी मौत हो गई। विकास को गुरुवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया था। विकास के फरारी के करीब 20 घंटे महाकाल बाबा की नगरी बिताए थे। इस दौरान कई नाटकीय मोड़ नजर आए। इंदौर सांसद और मप्र के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट की शुक्रवार को जुबान फिसल गई। सांसद ने जहां यूपी में 8 पुलिसवालों की हत्या के आरोपी विकास दुबे को दुबे जी कहकर संबोधित किया। इतना ही नहीं वे विकास की जगह संतोष दुबे भी कह गए। वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में मंत्री तुलसी सिलावट विकास दुबे की जगह गलती से प्रधानमंत्री, मप्र के मुख्यमंत्री और उप्र के मुख्यमंत्री को समाज के लिए कलंक कहते सुनाई दे रहे हैं। हालांकि मंत्री ने इसे एडिट वीडियो बताकर ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। राजधानी भोपाल में पुराने शहर के इब्राहिमगंज को सात दिन के लिए लॉकडाउन करने के जिला प्रशासन के फैसले के बाद वाट्सएप पर ऐसी अफवाहें शुरू हो गईं हैं कि पूरे भोपाल को सात दिन के लिए बंद किया जा रहा है। इस पर भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि मैंने ऐसा कोई आदेश नहीं दिया है। यह आदेश केवल इब्राहिमगंज क्षेत्र पर लागू है, पूरे भोपाल में सप्ताह में केवल एक दिन रविवार को जनता कर्फ्यू रहेगा। मध्यप्रदेश के बीना से गुना की तरफ जाने वाले रेलवे ट्रैक पर आज दोपहर महादेवखेड़ी स्टेशन पर दो रेल इंजनों में भिड़ंत हो गई। इसके बाद दोनों इंतन पटरी पर दौड़ने लगे। वाशिंग यार्ड में खड़ा इंजन टक्कर बाद आगे दौड़ रहा था। यह देख रेलवे स्टॉफ भी उनके पीछे भागे। वह आगे पटरी के एंड पांइट को उखाड़ते हुए आगे निकल गया। स्पीट काम होने के कारण बिजली के पोल से टकरार रुक गया। उसके पीछे-पीछे आया दूसरा इंजन पहले इंजन में पीछे से टक्कर मारते हुए रुक गया। अवैध गुटखा और सिगरेट के कारोबार में 512 करोड़ रुपए की कर चोरी करने वाले किशोर वाधवानी के परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा भी सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाया गया है। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलीजेंस (डीजीजीआई) की जांच के दायरे में दिल्लगी नामक सुपारी का ब्रांड भी आया है। इस ब्रांड पर भी टैक्स के 150 करोड़ रुपए बकाया है। जांच में इस बात का पता चला है कि यह सुपारी किशोर वाधवानी परिवार के सदस्यों द्वारा ही बनाई जा रही थी। गैंगस्टर विकास दुबे के मध्य प्रदेश के उज्जैन से पकड़े जाने के बाद से प्रदेश की पुलिस एक्शन में नजर आ रही है। इलाहाबाद के कुख्यात डॉन और पूर्व सांसद अतीक अहमद के खास गुर्गे मोहम्मद अख्तर को पुलिस ने शुक्रवार को शहडोल के कोनी में गिरफ्तार किया है। मोहम्मद अख्तर पर इलाहाबाद में अलग-अलग थानों में 12 से ज्यादा संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। मानव तस्करी और दुष्कर्म मामले में आरोपी जीतू सोनी अभी तुकोगंज थाने में पुलिस रिमांड पर है। टीआई निर्मल श्रीवास ने बताया जीतू से होराइजन अपार्टमेंट में फ्लैट मालिकों के साथ हुई धोखाधड़ी और होटल बेस्ट वेस्टर्न में निवेशकों के साथ हुई धोखाधड़ी के मामले में पूछताछ की जा रही है। होराइजन के जिन लोगों की रजिस्ट्री व दस्तावेज पुलिस को जब्त करने हैं, उसे लेकर उसने कहा कि दस्तावेज उसके अखबार के दफ्तर में थे, जिसे प्रशासन ने तोड़ दिया है। लॉकडाउन के बाद अब किचन 10 प्रतिशत तक महंगा हो गया है। दरअसल, तेल, चावल के साथ दालों के भाव बढ़ गए हैं। वहीं खुली सामग्री की तुलना में पैक्ड सामग्री भी महंगी हो गई है। आटे के दाम में जरूर 20 प्रतिशत तक कमी आई है, लेकिन सब्जियों में टमाटर, आलू व प्याज भी महंगा मिल रहा है। प्रदेश में जून में तो जमकर बारिश हुई, लेकिन जुलाई में बहुत कम पानी गिरा है। ऐसे में अब गर्मी और उमस लोगों को परेशान करने लगी है। राजधानी में शुक्रवार का दिन इंदौर की अपेक्षा ज्यादा गर्म रहा। यहां पर दिन का पारा 33.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा। जबकि इंदौर में यह सामान्य से एक डिग्री कम 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जबलपुर और 34.3 डिग्री सेल्सियस और ग्वालियर सबसे गर्म 35.8 डिग्री सेल्सियस रहा। दोनों ही शहरों मे तापमान सामान्य से एक-एक डिग्री अधिक रहा। भोपाल में भी रात का तापमान एक डिग्री अधिक 25.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।