1 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सरकार पर हमला करते हुए कहा कि मेरी सरकार में पैसे लेकर पोस्टिंग नहीं होती है। कानून व्यवस्था की हाई लेवल मीटिंग में उन्होंने अपराधियों पर कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी को मेरिट पर जिले मिले हैं। अब सभी काम करें। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को लॉ एंड आर्डर की हाई लेवल मीटिंग में उन्होंने कहा कि अपराधियों पर सख्त रहे और आम जनों को कोई तकलीफ न होने दें। 2 मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चंबल एक्सप्रेस-वे के बनने से प्रदेश के बीहड़ एवं पिछड़े क्षेत्र को औद्योगिक कोरीडोर के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह इस प्रोजेक्ट को 'चम्बल एक्सप्रेस-वे' नहीं 'चम्बल प्रोग्रेस-वे' के रूप में देखते हैं केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी चंबल एक्सप्रेस-वे पर वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा कर रहे थे।मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। भारतमाला प्रोजेक्ट के अंतर्गत 50 प्रतिशत भूमि नि:शुल्क उपलब्ध कराने का प्रावधान है। 3 शिवराज कैबिनेट के विस्तार के बाद ही मंक्षियो को विभागों का आंवटन जल्द होने वाला है इसके लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार रात को दिल्ली जाने वाले थे लेकिन एकाएक उनका दौरा रद्दा हो गया अब शिवराज रविवार को दिल्ली जाएंगे संभावना जताया जा रही है कि रविवार रात तक विभागो का बंटवारा भी हो सकता है। 4 मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के तौर पर विधायक रामेश्वर शर्मा की नियुक्ति की गई है। राज्यपाल ने शर्मा को अध्यक्ष का निर्वाचन होने तक विधानसभा की कार्यवाही को संचालित करने के लिए प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। इससे पहले प्रोटेम स्पीकर के तौर पर जगदीश देवड़ा थे। उन्होंने दो जुलाई को त्यागपत्र दे दिया था। मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। जगदीश देवड़ा शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल में शामिल हुए हैं। प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा भोपाल जिले की हुजूर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक हैं। 5 मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की हालत नाजुक बनी हुई है। लखनऊ के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। मेडिकल बुलेटिन के अनुसार राज्यपाल टंडन को क्रिटिकल केयर वेंटिलेटर सपोर्ट में रखा गया है। डॉक्टर उनकी हालत पर लगातार नजर रख रहे हैं। 6 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में सफल हुए बच्चों को बधाई देते हुए भिंड के अभिनव शर्मा को प्रथम, गुना के लक्षदीप धाकड़ को द्वितीय और प्रियांश रघुवंशी को प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर विशेष बधाई दी।मुख्यमंत्री चौहान ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि एम.पी. बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में यदि अपेक्षा अनुरूप किसी विद्यार्थी का परिणाम न आया हो, वह असफल हुआ हो तो भी दुखी और निराश होने की जरूरत नहीं है। 7 मध्यप्रदेश में उपचुनावों से पहले सियासत गरम है। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों का विरोध कर रही युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को साइकिल भेंट की है। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शशांक दुबे ने 27 जून को जबलपुर से साइकिल यात्रा शुरू की थी। शनिवार को रैली के साथ साइकिल यात्रा खत्म हो गई। उन्होंने कहा कि अगर फिर भी सरकार को फर्क नहीं पड़ता है तो सड़कों पर उतरकर युवक कांग्रेस द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा। भोपाल में यात्रा का समापन करते हुए प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने कहा मूल्यवृद्धि वापस नहीं ली जाती है तो अगले चरण में दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री निवास का घेराव करेंगे। प्रदर्शनकारी नेता ने कहा जब पेट्रोल डीजल की कीमत पढ़ती थी उस समय शिवराज सिंह साइकिल पर प्रदर्शन करते थे अब वह प्रदर्शन क्यों नहीं कर रहे हैंभोपाल के लिंक रोड पर साइकिल रैली के दौरान शशांक दुबे ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विरोध स्वरूप साइकिल भेंट की, ताकि उन्हें जनता के कष्टों के बारे में पता चले। 8 शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद शनिवार काे पहली बार सुवासरा से कांग्रेस विधायक रहे हरदीप सिंह डंग महाकाल मंदिर पहुंचे। उन्हाेंने यहां पूजन-अर्चन कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। 9 दमोह जिले के पूर्व विधायक व प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया व उनके बेटे सिद्धार्थ मलैया के खिलाफ भाजपा के ही जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल ने शनिवार को मोर्चा खोल दिया। पटेल ने जयंत मलैया व उनके बेटे पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने अपने बयान में कहा कि पूर्व वित्त मंत्री मलैया ने भाजपा के कई पुराने कार्यकर्ताओं को इतना परेशान किया कि उन्हें मजबूरी में भाजपा को छोड़ना पड़ा। 10 मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया। इस बार प्रदेश की मेरिट लिस्ट में 15 छात्र-छात्राओं ने पहला स्थान हासिल किया। इसमें तीन छात्र गुना जिले के शामिल हैं। उन्होंने जिले नाम प्रदेश में रोशन किया है। ऐसा पहली बार हुआ है, जब एक जिले से एक साथ तीन छात्रों ने टॉप किया हो। मध्यम वर्गीय परिवारों से आने वाले इन छात्रों के सपने बड़े हैं। ये प्रशासनिक अधिकारी और डॉक्टर बनना चाहते हैं। 11 भोपाल के एक दिन में रिकॉर्ड शनिवार को 67 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके साथ अब संक्रमितों की संख्या 3 हजार 51 पहुंच गई है। इधर, इब्राहिमगंज में एक ही दिन में 35 नए पॉजिटिव मिलने के बाद यह सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बन गया है। लगातार चौथे दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या 50 से ज्यादा मिलने के बाद शासन और प्रशासन भी चिंता बढ़ गई है। भोपाल में अब 462 एक्टिव केस हैं। गुरुवार को कोरोना वार्ड के आईसीयू में भर्ती एक और मरीज की मौत हो गई। 12 मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। इसमें 33 मंत्री शामिल हो गए हैं। नए मंत्रियों को बंगले आवंटित करने के लिए अब पूर्व मंत्रियों से यदि वह तुरंत बंगले खाली नहीं करते हैं, तो उनसे जबरिया बंगले खाली कराए जाएंगे।संपदा संचालनालय द्वारा बंगला खाली कराने के लिए पूर्व में कई नोटिस जारी किए गए हैं, अब बंगला खाली कराने की जिम्मेदारी तहसीलदार को दी गई है, कि वह निर्धारित समय सीमा पर पुराने मंत्रियों के बंगले खाली कराएं। 13 राजधानी भोपाल में गुरु पूर्णिमा उत्सव रविवार को मंदिरों और आश्रमों में सादगी के साथ मनाई जाएगी इस दौरान शासन के नियमों का पालन करते हुए श्रद्धालुओं की संख्या को सीमित रखा जाएगा सभी गुरुजनों ने शिष्य से अपील की है कि वे घरों में रहकर ही पूजा बंद ना करें जो लोग दीक्षा लेना चाहते हैं हम आग लगा कर आए और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखते हुए दीक्षा ग्रहण करें गुरु मंत्र लिखकर दे दिया जाएगा अपने शिष्यों के साथ ही गुरु मंत्र कागज पर लिख कर देंगे 14 राज्यपाल विश्वविद्यालयों के कुलपति नियुक्त करते हैं, किंतु राज्यपाल द्वारा नियुक्त कुलपतियों को सरकार विभिन्न कारणों से हटा देती है, ऐसी स्थिति में राजभवन ने सरकार को निर्देश दिया है, कि वह नियमों में संशोधन का प्रस्ताव तैयार करके भेजें। राजभवन ने विश्वविद्यालय अधिनियम की धारा 52 पर आपत्ति जताते हुए। इसमें संशोधन करने के निर्देश सरकार को दिए हैं। 15 ध्य प्रदेश सरकार ने बस ऑपरेटरों द्वारा यात्री किराया बढ़ाने की जो मांग की जा रही थी, मध्यप्रदेश शासन ने 50 फ़ीसदी यात्रियों की क्षमता का जो आदेश जारी किया था उसे संशोधित कर दिया है। अब बस ऑपरेटर क्षमता के अनुसार यात्रियों को ले जा सकेंगे।गृह विभाग के प्रमुख सचिव एसएन मिश्रा ने सभी जिला कलेक्टरों को आदेश दिया है, कि वह सख्ती के साथ बसों का संचालन शुरू कराएं। 16 रतलाम जेल से बंदी के फरार होने की घटना मे जॉच के बाद जेल अधीक्षक राजाराम डांगी को डीजी ने निंलबित करने के आदेश जारी किये है। बताया गया है कि जेल से फरार बंदी के मामले की गई जॉच मे निलंबित जेल अधीक्षक की लापरवाही सामने आई है। 17 आंगनबाड़ी केन्द्रों को नियमित रूप से खोलने के लिए नए एप कॉमन एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर का उपयोग किया जा रहा है। एप के माध्यम से मॉनिटरिंग की नई व्यवस्था में अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की केन्द्र में समय पर उपस्थिति सुनिश्चित की जा सकेगी। यदि कार्यकर्ता आंगनबाड़ी केन्द्रों में नहीं पहुँचती है तो उनकी उस दिन की उपस्थिति मान्य नहीं होगी। महिला-बाल विकास विभाग द्वारा तैयार करवाये गये इस नए एप में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने केन्द्र पहुँचकर पहले अपनी फोटो खीचेंगी, तब ही एप खुल पाएगा। एप खुलने पर लॉगिन करने पर ही उनकी उपस्थिति मानी जाएगी। 18 रेलवे बोर्ड ने भोपाल रेल मंडल को 4 रेक मैं लगने के लिए नए 51 कोच आवंटित किए हैं, यह कोच शान ए भोपाल एक्सप्रेस तथा हबीबगंज जबलपुर जनशताब्दी एक्सप्रेस के लिए दिए गए हैं। नए कोच आ जाने के बाद उपरोक्त दोनों ट्रेन के यात्रियों को अब यात्रा के दौरान झटके नहीं लगेंगे और उनकी यात्रा भी आरामदायक होगी।