Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
03-Jul-2020

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शहरी पथ विक्रेता योजना में ग्रामीण पथ विक्रेताओं को भी जोड़ा जायेगा। उनको भी 10 हजार रूपये बैंक से दिलवाए जायेंगे, गांरटी राज्य सरकार लेगी, ताकि काम-धंधा फिर से पटरी पर आ सके। शहरी पथ विक्रेताओं की पीड़ा को समझते हुए उन्हें रोजगार शुरू करने के लिये कार्यशील पूँजी उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री आत्म-निर्भर स्व-निधि की घोषणा की गयी है। केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा ब्याज अनुदान दिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण पथ विक्रेताओं को भी योजना में शामिल किया जायेगा। भाजपा से राज्यसभा सदस्य व पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के 'अभी टाइगर जिंदा है' बयान पर मध्य प्रदेश की सियासत गर्मा गई है। मामले में पक्ष-विपक्ष दोनों तरफ से जुबानी जंग तेज हो गई है। सिंधिया ने गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और दिग्विजय सिंह को ललकारते हुए अपनी ओर इशारा करके कहा था कि अभी टाइगर जिंदा है। इस पर शुक्रवार को कमल नाथ ने तो उन्हें सर्कस का टाइगर बताते हुए रेस और शादी के घोड़े में फर्कबताया, जबकि दिग्विजय सिंह ने तो खुद को शेर का शिकारी बता दिया। सिंधिया के समर्थन और विरोध में कई मंत्री और पूर्व मंत्री भी कूद पड़े हैं। राजसभा संसद और भाजपा नेता सिंधिया के टाइगर अभी जिंदा है वाले बयान को लेकर कांग्रेस नेताओं ने एक के बाद एक कई हमले किए। अब सिंधिया ने पलटवार करते हुए कहा- आज मेरे पास बहुत चील साइड- साइड बैठे हैं, मुझे नोचने के लिए। नोचा भी उसे जाता है, जिसमें कुछ अच्छा होता है। करो मुझ पर जितना हमला करना है। मैंने कल भी कहा था और आज भी कहता हूं- टाइगर अभी जिंदा है। इंदौर में मंत्रिमंडल विस्तार के खिलाफ सांस्कृतिक प्रदर्शन, देवास में सड़कों पर उतरे भाजपाई और सागर में जल सत्याग्रह के बाद अब जबलपुर से बगावती बयान सुनाई दे रहा है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विधायक श्री अजय विश्नोई बगावत के मूड में नजर आते हैं। मध्यप्रदेश के शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल में इस बार जबलपुर शहर से किसी भी विधायक को शामिल नहीं किया गया। माना जा रहा था कि विधायक अजय विश्नोई या अशोक रोहाणी में से किसी एक को शामिल किया जाएगा परंतु ऐसा नहीं हुआ। जबलपुर एवं आसपास के किसी भी भाजपा विधायक को राज्य मंत्री तक नहीं बनाया गया। केंद्रीय नेतृत्व के फैसले से शायद नाराज होते हुए जबलपुर ग्रामीण विधानसभा पाटन के विधायक अजय विश्नोई ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कि समय शायद मुझसे कुछ बड़ा करवाना चाहता हैं। इसलिए हो सकता हो ये सब कुछ हुआ हो। उन्होंने आगे कहा कि अब इस माह ही में बड़े काम की तैयारी शुरू करूंगा। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर चीन के मामले में इस बार शिवराज सरकार में कृषि मंत्री कमल पटेल ने निशाना साधा है। कृषि मंत्री पटेल ने राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन से चंदा मिलने के बाद दी गई रियायतों के लिए तत्कालीन वाणिज्य मंत्री कमलनाथ की भूमिका को संदिग्ध माना है और पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। कमल पटेल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र भेजकर कृषि मंत्री ने कहा है कि चीन से सीमा विवाद के चलते कांग्रेस लगातार अनर्गल बयान दे रही है। उन्होंने कहा कि मीडिया से मिल रही जानकारियों के आधार पर चीन एवं तत्कालीन यूपीए सरकार के गहरे संबंध नकारे नहीं जा सकते। सोनिया गांधी की अध्यक्षता वाले राजीव गांधी फाउंडेशन को दान के नाम पर पीपल रिपब्लिक ऑफ चायना के दूतावास से करोडों रुपए की वित्तीय सहायता मिली है। कमल पटेल ने कहा कि चीन के साथ जारी सीमा विवाद के दौरान पूर्व यूपीए सरकार का नरम रवैया इसी आर्थिक सहायता के कारण तो नहीं रहा। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रदेश की शिवराज सरकार पर बड़ा हमला बोला है । सैलाना में एक कार्यक्रम के दौरान दिग्विजय सिंह ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कहा कि 14 पूर्व विधायकों को मंत्री बनाया गया है, देखते हैं कि कितने 14 में से कितने मंत्री चुनाव जीतते हैं। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने तीन महीने बाद फिर से मंत्रिमंडल गठन की बात भी कही। दिग्विजय सिंह ने मंच से प्रदेश की शिवराज सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि कुशासन और भ्रष्टाचार से मुक्ति पाने के बाद मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासन में फिर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और कोरोना महामारी के संकट काल में भी बीते सौ दिनों के दौरान प्रदेश सरकार ने कोराना वायरस संक्रमण पर नियंत्रण के साथ-साथ तेजी से विकास के कार्य किए हैं। नरेंद्र तोमर ने मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल के दूसरे विस्तार के बाद यह बात कही। राज्य शासन द्वारा आईएस अधिकारी निकुंज कुमार श्रीवास्तव को आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास के पद पर पदस्थ किया गया है। श्रीवास्तव को आयुक्त, गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल भोपाल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। एसटीएफ उज्जैन ने शुक्रवार को बाजार में नकली नोट चलाने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 9 लाख के नकली नोटों भी बरामद हुए हैं। ये सभी नोट 2000 रुपए के हैं। आरोपी जुए-सट्टे में भी काफी नकली नोट बाजार में चला चुके हैं। एसटीएफ को नकली नोट बनाने की सामग्री भी इनके पास से मिली है। एसटीएफ नकली नोट खरीदने वाले आरोपियों को भी पकड़ा है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 4 जुलाई (शनिवार) दोपहर 12 बजे घोषित कर दिया जाएगा। मंडल के पीआरओ एसके चौरसिया ने बताया कि इस बार 11 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए हैं। लॉकडाउन के कारण एक पेपर नहीं हो पाया था। उसमें सभी छात्रों को पास कर दिया गया है। पहली बार 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम अलग-अलग घोषित किए जा रहे हैं। इसे छात्र ऑनलाइन देख पाएंगे। इसके लिए मंडल ने 4 सरकारी वेबसाइट पर इसे अपलोड किया है। हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में शुक्रवार दोपहर ऐसी में गैस भरते समय सिलेंडर फट गया। हादसे में कंपनी के चार कर्मचारी घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। धमाका सुन परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। वकील सहित अन्य लोग बाहर आ गए। जानकारी के अनुसार कंपनी के कुछ कर्मचारी हाईकोर्ट में एयर कंडिशनर में गैस भरने पहुंचे थे। ग्राउंड फ्लोर पर वे गैस भर ही रहे थे कि लीकेज होने के कारण सिलेंडर फट गया। हादसे में वहां मौजूद कंपनी के चार कर्मचारी घायल हो गए मध्य प्रदेश में 24 घंटे के अंदर 298 केस मिले। सबसे ज्यादा सबसे ज्यादा मुरैना में 57 और भोपाल में 53 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 14159 संक्रमित हो गए हैं। प्रदेश में अब तक 589 लोगों की संक्रमण से मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, 10845 लोग कोरोना संक्रमण को मात देकर अपने घर लौट चुके हैं। अब प्रदेश में 2702 एक्टिव केस बचे हैं। प्रदेश में अब भी 1053 एक्टिव कंटेनमेंट एरिया हैं। जहां पर करीब 3 लाख आबादी रहती है। अवैध गुटखा और सिगरेट के कारोबार में 338 करोड़ रुपए की कर चोरी का आरोपी किशोर वाधवानी और उसकी गैंग गुटखे और सिगरेट का कच्चा माल हिमाचल प्रदेश से मंगवाते थे। यह कच्चा माल बगैर बिल के इंदौर आता था और इसका भुगतान वाधवानी की गैंग द्वारा हवाला के माध्यम से किया जाता था। सिगरेट और गुटखे की पैकिंग में इस्तेमाल बॉक्स की प्रिंटिंग इंदौर में ही होती थी। डीजीजीआई और डीआरआई की जांच में इस बात का खुलासा हुआ है। गौरतलब है कि उद्योगपति वाधवानी, माटा समेत अन्य आरोपी 13 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में हैं। होटल माय होम में 67 महिलाओं को बंधक बनाकर रखने, मानव तस्करी, लूट जैसे 64 आपराधिक प्रकरणों में जीतू उर्फ जितेंद्र सोनी की रिमांड शुक्रवार को खत्म गई। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया।कोर्ट ने जीतू को पलासिया पुलिस को एक दिन के रिमांड पर सौंप दिया। कोर्ट में पेश करने से पहले पुलिस मेडिकल के लिए उसे एमवाय अताल लेकर पहुंची। जीतू कभी सिर पीटता है तो कभी जमीन पर हाथ पटकता है पुलिस रिमांड में जीतू सोनी की नौटंकियां जारी हैं। अफसर हनी ट्रैप में पूछताछ करते हैं तो कभी सिर पीटता है तो कभी जमीन पर हाथ पटककर नाराजगी दिखाता है। किसी भी सवाल का सीधा जवाब नहीं दे रहा। दिगंबर जैन समाज के संत आचार्य विद्यासागर महाराज का चातुर्मास 20 साल बाद इंदौर में होगा। हालांकि कोरोना संक्रमण के चलते चौमासा शारीरिक दूरी का ख्याल रखते हुए प्रशासन के दिशा-निर्देश अनुसार किया जाएगा। इसकी तैयारियां प्रतिभास्थली तीर्थोदय धाम रेवती रेंज पर शुरू हो गई हैं। वे अपने 12 मुनियों के साथ चातुर्मास करेंगे। यह पहला मौका होगा जब आचार्य का इंदौर के समाज को सतत 10 माह का सानिध्य मिलने जा रहा है। इससे पहले आचार्य 1999 में गोम्मटगिरि पर आए थे। इस दौरान उनका चातुर्मास भी शहर में हुआ था। इस अवसर पर उनके दर्शन का लाभ लेने पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी आए थे। जुलाई महीने में पानी बरसने के साथ ही आकाश में कई खगोलीय घटनाएं भी नजर आएंगी। 5 जुलाई को चंद्र ग्रहण होगा, लेकिन यह देश में दिखाई नहीं देगा। 14 जुलाई को ग्रह गुरु, पृथ्वी और सूर्य एक सीध में होगें। नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि 14 जुलाई की शाम को सौर परिवार का सबसे बड़ा ग्रह गुरु, पृथ्वी और सूर्य एक सीध में होगें। इस शाम जब सूर्य पश्चिम में अस्त हो रहा होगा तब पूर्व में गुरु ग्रह (जुपिटर) उदित हो रहा होगा।