#मध्य प्रदेश में उपचुनाव से पहले #भाजपा और #कांग्रेस के बीच #चीन को लेकर घमासान छिड़ गया है। #भाजपा ने नया खुलासा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष #कमलनाथ को घेरा है|भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष #विष्णुदत्तशर्मा ने मीडिया से चर्चा में कहा आरोप लगाया कि कमल नाथ ने केंद्र में मंत्री रहते हुए राजीव गांधी फाउंडेशन को चीनी मदद दिलाई इसके लिए उन्होंने अपने अधिकारों का दुरुपयोग किया। गाँधी परिवार को लाभ पहुंचाने के लिए कमलनाथ ने देश और देशवासियों के साथ गद्दारी की। भारतीय जनता पार्टी ऐसे गद्दारों को देश की जनता के सामने बेनक़ाब करेगी। कल 28 जून को दोपहर 12 बजे भाजपा, मध्यप्रदेश द्वारा प्रदेश के प्रत्येक मंडल में कमलनाथ का पुतला दहन किया जाएगा।