Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
24-Jun-2020

मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि के खिलाफ बुधवार को कांग्रेस ने हल्लाबोल प्रदर्शन किया। भोपाल में दिग्विजय सिंह और अन्य कांग्रेस नेताओं ने पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें बढ़ने को लेकर अपना विरोध जताते हुए रोशनपुरा चौराहे से मुख्यमंत्री आवास तक साइकिल पर मार्च निकाला। बुधवार को न्यू मार्केट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह साइकिल से निकले और विरोध-प्रदर्शन किया। उनके साथ सैकड़ों कार्यकर्ता और स्थानीय नेता साइकिल पर सवार होकर निकले। दिग्विजय सिंह रोशनपुरा चौराहे से साइकिल पर सवार होकर निकले। उन्होंने थोड़ी दूर साइकिल चलाई, इसके बाद पैदल निकले और 74 बंगले स्थित मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निवास पर ज्ञापन सौंपा। दिग्विजय ने कहा कि आज जब तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमतें 40 डाॅलर प्रति बैरल हैं, तब हमारे यहां डीजल की कीमतें बढ़ रही हैं। पेट्रोल के दाम 87 रुपए से ज्यादा और डीजल के 78 रुपए से ज्यादा हो गया है। 15 दिन में 10 रुपए दाम बढ़े हैं। पेट्रोलियम पदार्थों में मूल्य वृद्धि को सरकार वापस ले।