Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
19-Jun-2020

मध्यप्रदेश की तीन रिक्त राज्यसभा सीटों के परिणाम आ गए हैं। पूर्वानुमान के अनुसार ही इन चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के दो और कांग्रेस के एक प्रत्याशी को जीत मिली है। भाजपा के ज्योतिरादित्य सिंधिया, सुमेर सिंह और कांग्रेस के दिग्विजय सिंह राज्यसभा चुनाव के लिए निर्वाचित हुए हैं। परिणाम की आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। दिग्विजय सिंह को सर्वाधिक 57 वोट मिले जबकि सिंधिया को 56 वोट मिले हैं। वहीं सुमेर सिंह सोलंकी को 55 वोट मिले। कांग्रेस के एक अन्‍य उम्‍मीदवार फूल सिंह बरैया को 36 वोट हासिल हुए जबकि दो वोट निरस्‍त कर दिए गए। दिग्विजय की जीत की ख़ुशी में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी l वही चुनाव जीतने के बाद ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें वे कहते नजर आ रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी के सम्मानीय विधायकों एवं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार