Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
19-Jun-2020

भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अविनाश लवानिया ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच कर भोपाल कलेक्टर का पदभार ग्रहण कर लिया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार नवागत कलेक्टर अविनाश लवानिया ने सुबह 9 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुचकर कलेक्टर भोपाल का पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद भोपाल में कोरोना संक्रमण और स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति की अधिकरियो के साथ समीक्षा की। गौरतलब है कि भोपाल कलेक्टर तरुण पिथोड़े को लवानिया की जगह खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मध्यप्रदेश का संचालक बनाया है। 2009 बैच के आईएएस अविनाश लवानिया के नाम कई उपलब्धियां दर्ज हैं। उज्जैन सिंहस्थ के दौरान अविनाश लवानिया नगर निगम आयुक्त थे उनके पास मेला अधिकारी का भी प्रभार था। अविनाश लवानिया ने तब सिंहस्थ में लगभग आठ करोड़ श्रद्धालुओं का पूरा प्रबंधन कुशलतापूर्वक संभाला था। इसके बाद कलेक्टर अविनाश लवानिया ने भोपाल में कोरोना संक्रमण की स्थिति और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की।