Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
22-May-2020

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में अम्फान तूफान से प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उनके साथ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी थींं। इसके बाद प्रधानमंत्री ने राज्य को एक हजार करोड़ रुपए मदद देने का ऐलान किया। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस मे कहा कि तूफान से नुकसान कम से कम हो इसके लिए राज्य और केंद्र सरकार ने कोशिशें कीं। इसके बावजूद 80 लोगों का जीवन नहीं बचा पाए। इसका हमें दुख है। इस संकट की घड़ी में जिन्होंने अपनों को खोया हम उनके साथ हैं। एग्रीकल्चर, पॉवर सेक्टर और व्यापार का भी नुकसान हुआ। लोगों के घर उजड़े हैं। हमारा काम अब उनकी मदद करना है। सरकारें इसके लिए हर संभव मदद करेंगी।