Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
07-May-2020

कोरोना महामारी के बीच जिस तरह से केंद्र सरकार ने अपना खजाना भरने के लिए पूरे देश शराब की दुकान खोलने की छूट दे दी है। तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस अब शराब की दुकानों को लेकर राजनीति करने लगी है। मप्र में भी शिवराज सरकार ने शराब की दुकाने चालू करवा दी है जिसको लेकर कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे मौजूदा विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने सीएम शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा है उन्होने कहा कि शिवराज सिंह को सत्ता का नशा चढ गया है । उन्होने कहा कि मैं प्रदेश की सभी महिलाओं से आग्रह करता हूं, कि लट्ठ उठाओ, और शराब की दुकानें को तोड़ दो ।