Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
14-Apr-2020

भोपाल ईएमएस मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह के मंत्रिमंडल में 8 सिंधिया समर्थक विधायकों को मंत्री बनाए जाने पर सहमति बन गई है। वहीं कांग्रेस छोड़कर भाजपा में प्रवेश लेने वाले बिसाहू लाल सिंह और हरदीप सिंह डांग को भी मंत्री बनाने की सहमति सत्ता और संगठन के बीच बन चुकी है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंधिया समर्थकों को जो आश्वासन हाईकमान के द्वारा दिए गए थे। उसके अनुसार 8 इस्तीफा देने वाले विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा रहा है। वहीं कांग्रेस छोड़कर जो 2 अन्य विधायक, जिनमें हरदीप सिंह डंग और बिसाहू लाल सिंह हैं। इन्हें भी मंत्री बनाए जाने पर सहमति बन गई है। शिवराज मंत्रिमंडल में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव, नरोत्तम मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, यशोधरा राजेसिंधिया, रामपाल सिंह, अजय विश्नोई, संजय पाठक, राजेंद्र शुक्ला, विश्वास सारंग, गौरीशंकर बिसेन, पारस जैन और जालम सिंह पटेल को लेकर भी सत्ता और संगठन के बीच सहमति बन गई है। सूत्रों के अनुसार 25 से 28 विधायकों को मंत्री पद दिए जाने की सहमति बनी हैं। लेकिन अभी तक 22 नामों पर पूर्ण सहमति बनी है। शेष नामों पर आज मुख्यमंत्री दिल्ली जाकर सूची को फाइनल करेंगे। इसके बाद मंत्रिमंडल का विस्तार 15 अप्रैल से लेकर 18 अप्रैल के बीच कभी भी हो सकता है।