Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
06-Apr-2020

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रबी उपार्जन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रदेश में 14 अप्रैल को लॉक डाउन खुलना संभावित है। इसके बाद 15 अप्रैल से प्रदेश में रबी उपार्जन का कार्य प्रारंभ किया जायेगा। उन्होंने कहा कि 31 मई तक उपार्जन कार्य समाप्त कर लेना है। उन्होंने अधिकारीयों से कहा कि समय कम है इसलिए ऐसी व्यवस्था करें जिससे किसानों की फसलें समर्थन मूल्य पर सुगमता से खरीदी जा सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि खरीदी केंद्रों पर भीड़ न लगे इसको लेकर किसानों को एसएमएस. और अन्य सूचना माध्यमों से सूचना दी जाए कि उन्हें किस दिन खरीदी केंद्र पर फसलें बेचने आना है। किसान उसी दिन अपनी फसल बेचने ख़रीदी केंद्र पर आएं।