Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
04-Apr-2020

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कोविड 19 की रोकथाम और नियंत्रण के संबंध में प्रदेशवासियों को दूरदर्शन के माध्यम से संबोधित करते हुए सभी सेवा भावियों को धन्यवाद दिया मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लॉकडॉउन के फैसले की प्रशंसा करते हुए इसे दूरदर्शिता से परिपूर्ण निर्णय बताया। मुख्यमंत्री ने राज्य में की गई व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए जनता से लॉकडॉउन में सहयोग करने का आव्हान किया है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समीक्षा करते हुए निर्देश दिए हैं कि कोरोना के इलाज की सभी जिलों में अच्छी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक एवं यूनानी दवाओं का भी नि:शुल्क वितरण किया जाए। मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस ने बताया है कि प्रदेश में कोरोना टेस्टिंग किट्स पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। वर्तमान में हमारे पास 20 हजार आई.टी.पी.सी.आर. हैं। हमारी टेस्टिंग क्षमता 6 लैब में 500 टेस्ट प्रतिदिन है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि यह क्षमता 14 लैब में 1,000 टेस्ट प्रतिदिन की जाना है। वर्तमान में प्रदेश में 29,795 पीपीई किट्स हैं और हम 5 हजार पीपीई किट्स प्रतिदिन बाँटने की स्थिति में है। ये किट्स संभागीय मुख्यालयों को पहुँचाए जा रहे हैं। हाइड्रो क्लोरोक्वीन गोलियों की संख्या 2 लाख 25 हजार है। आगामी चार दिनों में 10 लाख गोलियाँ और मिल जाएंगी। 1 लाख 14 हजार है, 50 हजार एन-95 मास्क वितरित कर दिए जाएंगे। आक्सीजन सिलेंडर 3,324 हैं और 1,000 का ऑर्डर दिया गया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान की अपील के अनुरूप विभिन्न नगरों से सहयोग हाथ बढ़ा रहे है। इस क्रम में संक्रामक रोग कोरोना की चुनौती से निपटने के लिए विदिशा नगर पालिका की ओर से 4 लाख 22 हजार 203 रुपए की राशि सहायता स्वरूप दी गई। अधिकारियों, कर्मचारियों ने इस संकट के समय अपना योगदान दिया है। यह राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा कराई गई है। इसमें एक माह का विदिशा परिषद का मानदेय और परमानेंट कर्मचारियों का 1 दिन का वेतन शामिल है।