Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
04-Apr-2020

शाढ़ौरा। लोक डाउन के बाद विभिन्न प्रांतों से अपने घरों की ओर कूच कर रहे सैकड़ों राहगीर प्रतिदिन यहां पहुंच रहे हैं। इनमें जयपुर एंव इन्दौर से आने वालों की संख्या आधिक है जो प्रतिदिन शाढ़ौरा से निकलते हुऐ अपने गंतव्य की ओर कूच कर रहे हैं। कल सोमवार से प्रदेश शासन द्वारा प्रत्येक जिले में आश्रय स्थल बनाए गए हैं जिसके तहत नगर के हायर सेकेंडरी स्कूल को आश्रय स्थल के रूप में बनाते हुए यहां इन राहगीरों को रोकने की व्यवस्था की गई है। इन्हें यहां रोकने के साथ-साथ सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। गत शाम विभिन्न प्रांतों जयपुर और इंदौर आदि शहरों से लगभग 80 लोगों के यहां पहुंचने पर इस आश्रय स्थल पर रोका गया।