Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
18-Mar-2020

मध्यप्रदेश में सत्ता के लिए भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज होता जा रहा है। बुधवार को ग्रेसस रिजॉर्ट में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। वीडी शर्मा ने कहा- पूरे मध्य प्रदेश में हुड़दंग गैंग चल रहा है। अब यह बेंगलुरु चला गया है। इस गैंग ने वहां वही किया, जो यहां करता था। कांग्रेस एक तरफ कोरोनावायरस कहकर विधानसभा की कार्यवाही स्थगित करती है। मप्र में 84 के दंगों के आरोपी सीएम हैं। वे लोग कुचल देंगे, इसलिए बेंगलुरु से विधायक भोपाल नहीं आना चाहते हैं। वहीं, शिवराज सिंह ने कहा- मप्र में माफिया राज चल रहा है। पिछले 15 महीने में माफिया राज बढ़ गया है। शराब माफिया, ट्रांसफर माफिया हावी हैं। शराब की नीतियों को सरकार के मंत्री, अफसर नहीं, माफिया बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह कमलनाथ को डरा-डरा कर काम करवा रहे हैं।