Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
18-Mar-2020

बुधवार को सीहोर के ग्रेसिस रिसोर्ट में मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अब कमल नाथ जी को भी अपने विधायकों की याद आ रही है। सवा साल से आप क्या कर रहे थे। इस दौरान उन्होने दोहा पढ़कर कहा कि दुख में सुमिरन सब करे सुख में करे ना कोई । शिवराज ने कहा कि दिग्विजयसिंह बहुत बड़े ड्रामेबाज हैं। सीएम कमलनाथ जाते जाते भी प्रदेश को बर्बाद करने में लगे हुए है। जब कोई फौज हारकर पीछे लौटती है, तो जाते जाते कितना तबाह और बर्बाद कर देती है। वो आज मुख्यमंत्री कर रहे हैं। हड़बड़ी में संवेधनी पदों पर नियुक्ति हो रही है। और इसलिए इस तरह से बरगलाने वाले मामले इन्हें बचा नहीं सकते।