Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
18-Mar-2020

मुख्यमंत्री कमलनाथ की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट की अहम बैठक हुई। जिसमें कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस कर इस बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी । इ मंत्री पीसी शर्मा ने बताया कि कैबिनेट बैठक में सबसे बड़ा निर्णय मध्य प्रदेश में 3 नए जिले के गठन को लेकर किया गया । इसके तहत मैहर,चाचौड़ा और नागदा तहसील को जिला बनाने को मंजूरी दी गई। जिसके बाद अब प्रदेश में 55 जिले हो गए। इस दौरान उनके साथ नागदा से विधायक दिलीप सिंह गुर्जर भी मौजूद थे। इसके अलावा एक फीसदी स्टांप शुल्क से छूट देने के मामले को डिफर कर दिया गया। इसमें खुद स्टांप खरीदते और रजिस्ट्री कराने पर छूट देने का प्रस्ताव था। वहीं, सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार न्यायालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं। इसके अलावा- मुख्यमंत्री पेयजल योजना, सरदार सरोवर परियोजना समेत अन्य मुद्दों पर भी जरूरी फैसले लिए गए।