Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
17-Mar-2020

जनसम्पर्क एवं विधि-विधायी कार्य मंत्री श्री पी.सी शर्मा ने प्रदेश के नव-नियुक्त मुख्य सचिव श्री एम. गोपाल रेड्डी को पुष्पगुच्छ भेंटकर नये दायित्व के लिये शुभकामनाएँ दी। श्री रेड्डी ने आज ही कार्यभार ग्रहण किया है। मुख्य सचिव श्री एम. गोपाल रेड्डी ने कहा है कि रबी खरीद व्यवस्था के लिये माइक्रो स्तर पर बेहतर प्रबंधन पर ध्यान दिया जाये। श्री रेड्डी मंत्रालय में रबी खरीद की समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने खरीदी व्यवस्था में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के आवश्यक उपाय करने के भी निर्देश दिये। मुख्य सचिव श्री एम. गोपाल रेड्डी ने रबी खरीद की समीक्षा बैठक में संभाग स्तर पर भण्डारण क्षमता, बारदाना और सायलो बैग्स की उपलब्धता, परिवहन व्यवस्था, नाफेड आपूर्ति तथा ऑनलाईन भुगतान व्यवस्था की बिन्दुवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि भण्डारण प्रक्रिया में अनिश्चित मौसम भी चुनौतीपूर्ण रहेगा। इस बात को ध्यान में रखकर व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। राज्य महिला आयोग में श्रीमती शोभा ओझा ने अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर महिला-बाल विकास मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ उपस्थित थी। मुख्य सचिव श्री एम.गोपाल रेड्डी प्रदेश में नोवल कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिये की जा रही तैयारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 18 मार्च को अपरान्ह 4 बजे समीक्षा करेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंस में सभी सभागायुक्त, जिला कलेक्टर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, आयुक्त नगर निगम, पुलिस महानिरीक्षक, उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक, होमगार्डस कमॉडेन्ट, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा सिविल सर्जन भाग लेंगे।