मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री कमलनाथ की ओर से फ्लोर टेस्ट की प्रक्रिया टालने पर बीजेपी ने राज्यपाल लालजी टंडन को पत्र लिखा है। साथ ही राज्यपाल से अनुरोध किया है कि वह इस अल्पमत की सरकार की ओर से पिछले 3 दिनों में लिए गए फैसलों पर रोक लगाएं। पत्र मे उन्होंने कमलनाथ सरकार द्वारा की जा रही संवैधानिक नियुक्तियों पर रोक लगाने की मांग की। शिवराज सिंह चौहान ने कहा- कमलनाथ सरकार ने इतनी तबाही और बर्बादी की कि उनके 16 विधायकों को इस्तीफा देना पड़ा। राज्य सरकार अल्पमत में है। इसके बाद भी संवैधानिक पदों पर नियुक्ति कर रही है। ये नियुक्तियां असंवैधानिक हैं। मामले की सुनवाई सु्प्रीम कोर्ट में होने जा रही है। हमने राज्यपाल से अनुरोध किया कि इन नियुक्तियों को रोका जाए।