Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
17-Mar-2020

बेंगलुरु में मौजूद कांग्रेस के त्यागपत्र दे चुके लगभग 22 विधायकों के मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार पर जमकर आरोप लगाने के बाद यहां जनसंपर्क मंत्री पी सी शर्मा ने दावा किया कि ये विधायक दबाव में बोल रहे हैं। पीसी शर्मा ने यहां प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि 22 में से छह विधायकों के त्यागपत्र स्वीकार हो चुके हैं और वे कमलनाथ सरकार में मंत्री भी थे। कुछ दिनों पहले तक तो वे मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके कार्यों की जमकर प्रशंसा करते थे, लेकिन अब क्या हो गया, जो उन्हीं मुख्यमंत्री के खिलाफ बोल रहे हैं। इसकी वजह साफ है कि ये विधायक और पूर्व विधायक BJP के दबाव में हैं। इस मौके पर इन पूर्व मंत्रियों के कुछ वीडियो भी दिखाए गए, जिनमें वे कमलनाथ सरकार की प्रशंसा कर रहे हैं।