1 मध्य प्रदेश विधानसभा में जल्द से जल्द फ्लोर टेस्ट की मांग वाली याचिका पर सुनवाई टल गई है।फ्लोर टेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने विधानसभा अध्यक्ष और सीएम को नोटिस जारी कर बुधवार सुबह 10रू30 बजे सुनवाई का समय दिया। शिवराज के वकील मुकुल रोहतगी ने कमलनाथ सरकार को अल्पमत में बताकर तुरंत सुनवाई का अनुरोध किया था। कांग्रेस की ओर से आज हुई सुनवाई के दौरान कोई भी मौजूद नहीं था। 2 मध्यप्रदेश की सियासत में सोमवार को भी उठापटक का दौर चलता रहा. फ्लोर टेस्ट ना होने से नाराज राजपाल ने अभिभाषण की चंद लाइनें पढ़कर औपचारिकता पूरी की और वह सदन से चले गए. बाद में विधानसभा अध्यक्ष ने कोरोना के कारण विधानसभा 26 मार्च तक स्थगित कर दी. 3 मुख्यमंत्री ने विधानसभा सत्र शुरू होने से पूर्व भी फ्लोर टेस्ट को अलोकतांत्रिक बताते हुए राज्यपाल के पत्र का जवाब दिया था. उन्होंने 6 पेज के पत्र में कहा था कि बेंगलुरु में कांग्रेस के 16 विधायकों को बंधक बनाकर उनसे जबरन बयान दिलाए जा रहे हैं. 4 पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कांग्रेस सरकार अल्पमत में है, भाजपा ने पहले विश्वास मत कराने की बात कही है, कांग्रेस के किसी विधायक को बंधक नहीं बनाया. 5 इस बीच भारतीय जनता पार्टी के नरोत्तम मिश्रा और विश्वास सारंग ने स्पीकर के समक्ष अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है, जिसे भाजपा पूरे दिन नकारती रही.बाद में विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने कहा कि मिश्रा और सारंग ने अविश्वास प्रस्ताव दिया है जिसे सचिवालय ने स्वीकार किया है, उस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि यदि इसे वापस लेने की बात कही तो उस पर प्रक्रिया के तहत कार्यवाही होगी. 6 उधर विधायकों का दल बदलना जारी है. भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने एक बार फिर कांग्रेस से सहानुभूति दिखाई है. वहीं सिंधिया समर्थक विधायकों ने बेंगलुरु में कोरोना टेस्ट कराया. वे आज राज्यपाल के समक्ष पेश हो सकते हैं. उनका कहना है कि वह अध्यक्ष के समक्ष पेश नहीं होना चाहते. 7 ग्वालियर से पूर्व कांग्रेस विधायक मुन्नालाल गोयल को हाजिर करवाने के लिए हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच में याचिका दायर की गई है. इस मामले में भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और भाजपा प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे को भी पक्षकार बनाया गया है. 8 भारतीय जनता पार्टी के विधायकों के वापस गुड़गांव जाने की चर्चा दिन भर चलती रही अंततः उन्हें रात में सीहोर के रिसॉर्ट में भेजा गया. इस बारे में सीहोर के भाजपा पदाधिकारियों को 15 मिनट पहले सूचना दी 9 वहीं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी के नामांकन के खिलाफ कांग्रेस की ओर से आपत्ति लगाई है. आपत्ति में कहा गया है कि सिंधिया ने नामांकन के साथ दिए शपथ पत्र में उन पर दर्ज मामलों की जानकारी नहीं दी है. 10 कांग्रेस ने राज्यसभा के 26 मार्च को होने वाले चुनाव के लिए व्हिप जारी कर दिया है. चुनाव के लिए मॉक पोल 25 तारीख को किया जाएगा. यह जानकारी संसदीय कार्य मंत्री डॉक्टर गोविंद सिंह ने दी.