सोमवार को विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत हुई। परंपरा के अनुसार, सबसे पहले राज्यपाल लालजी टंडन का अभिभाषण हुआ। राज्यपाल ने अपनी सरकार के पिछले एक साल के कार्यकाल का लेखाजोखा रखा l राज्यपाल के अभिभाषण के बाद विधानसभा अध्यक्ष श्री एनपी प्रजापति ने कोरोना वायरस को लेकर हुए अलर्ट को देखते हुए सदन की कार्रवाही 26 मार्च तक स्थगित कर दी राज्यपाल श्री लालजी टंडन के विधानसभा पहुँचने पर मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ और विधानसभा अध्यक्ष श्री नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने अगवानी की। राज्यपाल श्री लालजी टंडन ने विधानसभा में बजट सत्र को संबोधित किया। राज्य शासन द्वारा श्री अभय तिवारी को मध्यप्रदेश युवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से दो वर्ष अथवा आगामी आदेश, जो भी पहले हो, के लिये की गई है। मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित-जाति आयोग के नव-नियुक्त अध्यक्ष, सागर के पूर्व सांसद डॉ. आनंद अहिरवार ने पदभार ग्रहण किया। आयोग के नव-नियुक्त सदस्य, होशंगाबाद के श्री प्रदीप अहिरवार और छिन्दवाड़ा के श्री गुरुचरण खरे ने भी पदभार ग्रहण किया। आयुक्त आयुष डॉ. एम.के. अग्रवाल ने मंत्रालय में वीड़ियो कान्फ्रेंस के माध्यम से विभाग की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारीयों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए l