राज्य
मध्य प्रदेश की विधानसभा में फ्लोर टेस्ट का मुद्दा पल-पल करवटें बदल रहा है। एक बार फिर राज्यपाल ने सीएम कमलनाथ को 17 मार्च को फ्लोर टेस्ट करावाने के लिए पत्र लिखा जिसके बाद सीएम कमलनाथ राज्यपाल से मिलने राजभवन गए र चर्चा की । मीडिया से बात करते हुए सीएम कमलनाथ ने कहा कि हमारे पास बहुमत है विपक्ष के आरोपों में दम नहीं है। साथ ही उन 16 बंधक विधायक को भी सामने लाना चाहिए ,उन्हें भी स्वतंत्र करना चाहिए।बहुमत को लेकर कोई कुछ भी कहे ,हमारे पास आज बहुमत है और हम उसे साबित भी करेंगे।