Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
14-Mar-2020

मध्यप्रदेश में चल रहे राजनैतिक घटनाक्रम के बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर बेंगलुरु में बंधक बनाए गए विधायकों को छुड़ाने की मांग की है ।पत्र के माध्यम से उन्होंने कहा है कि प्रदेश में किस तरह चुनी हुई सरकार को असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक तरीके से गिराने की कोशिश की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि 3 मार्च को कांग्रेस सरकार के मंत्रियों ने कांग्रेस के तीन विधायकों और बसपा की रामबाई कांग्रेस को समर्थन दे रहे एक निर्दलीय विधायक को गुरुग्राम स्थित मानेसर होटल से भाजपा नेताओं के चंगुल से छुड़वाया था l इसके बाद 9 मार्च को 19 विधायकों को तीन चार्टर्ड प्लेन से बेंगलुरु ले जाया गया l इन विमानों की व्यवस्था भाजपा द्वारा की गई l मुख्यमंत्री ने विमानों की पैसेंजर सूचि संलग्न करते हुए लिखा है कि विमानों की पैसेंजर सूचि से साफ है कि मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता , पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता पूर्व विधायक हेमंत खंडेलवाल विधायकों के साथ गए l तीन विधायकों को पहले ही भाजपा विधायक अरविन्द भदौरिया और आशीष तिवारी बेंगलुरु ले जा चुके थे l अब भाजपा के 22 विधायक भाजपा नेताओं के चंगुल में है l मुख्यमंत्री ने कहा है कि इन विधायकों के ऊपर हो रहे खर्चे को भी कर्णाटक भाजपा द्वारा वहां किया जा रहा है कमल नाथ ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह से अनुरोध करते हुए कहा है कि गृह मंत्री होने के नाते अपनी शक्तिओं का प्रयोग करे ताकि बंधी बने 22 विधायक मध्यप्रदेश पहुंच सकें और 16 मार्च से शुरू होने वाले विधान सभा सत्र में विधायक के रूप में अपने कर्त्तव्य एवं जिम्मेदारी का निर्वहन बिना भय और लालच के कर सके