Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
14-Mar-2020

मध्य प्रदेश में सत्ता के लिए चल रहे संघर्ष के बीच विधानसभा अध्यक्ष एन पी प्रजापति ने सभी 6 बागी विधायकों के इस्तीफे मंजूर कर लिए हैं। इन सभी विधायकों को शुक्रवार को ही कैबिनेट से मंत्री के पद से बर्खास्त किया जा चुका है। इन सभी विधायकों के इस्तीफे के बाद विधानसभा में सदस्यों की संख्या घटकर 222 हो गई है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने 16 मार्च से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र के लिए अपने विधायकों के लिए व्हिप जारी कर दिया है।