राज्य
प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेहद करीबी माने जाने वाले रामनिवास रावत प्रदेश कांग्रेस कार्य़ालय में प्रेस कांफ्रेंस कर खुद को पक्का पक्का कांग्रेसी बताते हुए सिंधिया के साथ आने से इंकार कर दिया । कांग्रेस मीडिया प्रभारी शोभा ओझा की उपस्थिति में उन्होने कहा कि मैंने पूरी निष्ठा के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ काम किया लेकिन उन्होने पद के लिये पार्टी छोड़ी है। विभीषण की संज्ञा देकर शिवराज ने ओहदा बता दिया । इसके साथ ही उन्बहोने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी छोड़कर कर कहीं नहीं जा सकता। मैं कांग्रेसी हूं और रहूंगा।