Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
14-Mar-2020

1 सीएम कमलनाथ ने कहा राज्यपाल से मुलाकात में उन्होंने उन्हें एक पत्र सौंपकर प्रदेश के सारे घटनाक्रम का विस्तृत ब्यौरा दिया है. इसमें बताया है कि किस प्रकार हमारे विधायकों को भाजपा ने बंधक बनाकर रखा है, उनसे इसमें हस्तक्षेप की मांग की है. वहीं सरकार के भविष्य को लेकर उनका कहना है कि वह सरकार को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं, भाजपा पहले दिन से ही हमारी सरकार को अस्थिर करने में लगी है. 2 ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में जाने के सवाल में सीएम कमलनाथ ने कहा इसका जवाब वही बेहतर दे सकते हैं और जहां तक उनके आरोपों की बात है मैं व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति में नहीं पड़ना चाहता. उन्होंने कहा जहां तक किसान कर्ज माफी को लेकर उनके आरोप की बात है तो उसकी हकीकत सभी को पता है कि हमने किस तरह से किसानों की कर्ज माफी की है, मंदसौर गोलीकांड की बात है तो हम उसके दोषियों को सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, लेकिन यह भी देखना होगा कि मंदसौर गोलीकांड के दोषी कौन हैं. 3 कमलनाथ का कहना है भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या पर आमादा है, जो खेल भाजपा ने कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों में खेला, वही खेल मध्यप्रदेश में भी खेलना चाहती है. इस तरह की राजनीति देश में पहले कभी नहीं हुई. चुनी हुई सरकार को गिराने का प्रयास करना जनादेश का अपमान है. 4 सिंधिया खेमे के छह मंत्रियों को पद से हटाने के बाद अब मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रविवार को कैबिनेट बैठक बुलाई है. कोरोनावायरस के कहर से सरकार को बचाने के लिए विधानसभा का बजट सत्र स्थगित करने का प्रस्ताव इस बैठक में रखा जा सकता है. 5 कमलनाथ का कहना है कि भाजपा हमारी सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है लेकिन वह सफल नहीं हो पाएगी. उन्होंने कहा श् पहले हमारे विधायकों को प्रलोभन दिया फिर उन्हें बंधन बना लिया, मैंने सारे घटनाक्रम का ब्यौरा राज्यपाल को सौंप दिया है. सरकार को कोई खतरा नहीं है.श् 6 मध्य प्रदेश में सियासी घमासान का 11 वां दिन राज्यपाल लालजी टंडन के इर्द-गिर्द घूमता रहा फ्लोर टेस्ट और विधायकों की सुरक्षा के लिए पहले कांग्रेस फिर भाजपा के रणनीतिकार राज्यपाल से मिले और अपने पक्ष रखा. सीएम कमलनाथ शुक्रवार सुबह राज्यपाल से मिले उन्होंने राज्यपाल से कहा कि राजनैतिक उथल-पुथल खत्म करने के लिए फ्लोर टेस्ट की चुनौती के लिए तैयार हैं. 7 कमलनाथ सरकार को बचाने और गिराने के लिए होने वाले फ्लोर टेस्ट में व्हिप का अहम रोल रहेगा. सिंधिया खेमे के छह मंत्री सहित जिन 22 विधायकों ने इस्तीफे दिए हैं उन्हें लेकर कांग्रेस पार्टी फ्लोर टेस्ट के पहले व्हिप जारी कर सकती है. 8 कांग्रेस के बागी विधायक शुक्रवार को बेंगलुरु से भोपाल नहीं पहुंचे. विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने 13 विधायकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था. नोटिस की मियाद शुक्रवार को खत्म हो रही है. विधायकों को पहले राज्यपाल से मुलाकात करनी थी. फिर स्पीकर से मिलकर इस्तीफा मंजूर करने की गुजारिश करते. स्पीकर ने विधानसभा में 3 घंटे तक 6 विधायकों का इंतजार भी किया. स्पीकर प्रजापति ने कहा कि नियम अनुसार विधायकों की सुनवाई करनी थी. 9 उधर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मध्यप्रदेश के विधायकों से मुलाकात की. सूत्रों की माने तो कुछ विधायकों को अपने राजनीतिक भविष्य की चिंता सताने लगी है. विधायक किसी जिम्मेदार से मिलकर यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि कांग्रेस के विरोध पर भाजपा में उनका भविष्य सुरक्षित है या नहीं. 10 कांग्रेस विधायकों ने शुक्रवार को राजस्थान के खाटू खाटूश्यामजी और सालासर दरबार में धोक लगाकर मनौती मांगी. विधायकों और मंत्रियों ने सालासर दरबार में बालाजी के जयकारे लगाए. कमलनाथ सरकार के गृहमंत्री बाला बच्चन ने पत्रकार से बातचीत में कहा सरकार कहीं नहीं जाएगी.