राज्य
कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंड़े दिखाए । राजधानी भोपाल के कमला पार्क के पास से गुजर रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया के काफिले को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर रोकने की कोशिश की और सड़क पर जमकर हंगामा किया ।इस दौरान सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों ने बमुश्किल सिंधिया के काफिले को निकाला ।