Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
13-Mar-2020

मध्य प्रदेश में बढ़ी राजनैतिक सरगर्मियों के बीच शुक्रवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश में भाजपा द्वारा की जा रही विधायकों की हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर एक पत्र सौंपा। उन्होंने राज्यपाल से मांग की है वे गृह मंत्री अमित शाह से बेंगलुरु में कथित तौर पर बंधक विधायकों को मुक्त कराने के लिए कहें। राज्यपाल के साथ मुलाकात करने के बाद सीएम कमलनाथ ने मीडियाकर्मियों से बातचीत की । उन्होने कहा कि यह सारा बीजेपी का षड्यंत्र है एक बार यह तय हो जाए, फिर तय करेंगे क्या करना है।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार है, स्पीकर जो तारीख चाहें तय कर सकते हैं।कोरोना से सुरक्षा को लेकर कमलनाथ ने कहा कि कोरोना वायरस यहां पहले राजनीति में है।