मध्य प्रदेश के बागी विधायकों से मिलने बेंगलुरु गए मंत्री जीतू पटवारी और लाखन सिंह को कर्नाटक पुलिस ने गुरुवार को हिरासत में ले लिया। बाद में दोनों को पुलिस ने छोड़ दिया। रिसॉर्ट में पटवारी और लाखन की पुलिस अधिकारियों से धक्का-मुक्की हुई थी। दोनों नेता यहां ज्योतिरादित्य सिंधिया गुट के विधायकों से मिलने पहुंचे थे। जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, राज्य सभा सांसद विवेक तन्खा ने कहा कि पटवारी के साथ बेंगलुरु में ठहरे विधायक मनोज चौधरी के पिता भी थे। मनोज चौधरी को अपने पिता से भी मिलने नहीं दिया गया। चौधरी पर भाजपा ने दबाव बनाया हुआ है। हम इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। इस दौरान पीसी शर्मा, तरुण भनोट, शोभा ओझा, अभय , नरेंद्र दुबे, भूपेंद्र गुप्ता नरेद्र सलूजा उपस्थित थे ।