Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
12-Mar-2020

मध्यप्रदेश में जारी राजनीतिक उठापटक के बीच बंगलूरू में कमलनाथ सरकार में मंत्री और कांग्रेस पार्टी के नेता जीतू पटवारी को गुरुवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पटवारी यहां एक होटल में ठहरे ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक विधायकों से मिलने पहुंचे थे।इस दौरान पुलिस कर्मी से हाथापाई होने के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। हालांकि ताजा जानकारी के मुताबिक जीतू पटवारी को हिरासत में लिए जाने के थोड़ी देर बाद छोड़ दिया गया। इससे पटवारी नाराज हो गए और इसके साथ ही दोनों के बीच हल्की हाथापाई भी हो गई। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में पुलिसकर्मी जीतू पटवारी को रोकता नजर आ रहा है। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने बंगलूरू पुलिस पर अपनी पार्टी के नेता के उत्पीड़न का आरोप लगाया है।