Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
12-Mar-2020

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने गुरुवार को विधानसभा में राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया। नामांकन पर्चा भरने के लिए दिग्विजय सिंह अपनी पत्नी अमृता राव सिंह (Amrita Rao Singh) एवं बेटे मंत्री जयवर्धन सिंह (jaywardhan Singh) के साथ पहुंचे थे।दिग्विजय सिंह ने नामांकन दाखिल करने के बाद सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कमलनाथ के साथ ही वर्किंग कमेटी के सभी सदस्यों का आभार जताया है। उन्होंने कहा- मुझे इस लायक समझा कि मैं राज्यसभा में मप्र का प्रतिनिधित्व करूं।मेरे लिए पद नहीं, विचारधारा महत्वपूर्ण है। मैंने कहा था- यदि 2003 में कांग्रेस की सरकार नहीं बनेगी तो में कोई चुनाव नहीं लडूंगा। मैंने उसे निभाया।