राज्य
मध्य प्रदेश में सरकार का संकट टालने के लिए कांग्रेस की कोशिशें शुरू हो गई हैं। सीएम हाउस से 80 विधायक एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए हैं। कांग्रेस के अलावा इनमें 4 निर्दलीय विधायक भी शामिल हैं। सभी विशेष विमान से जयपुर जाएंगे। इन लोगों के लिए जयपुर के ब्यूना विस्टा होटल के 44 विला बुक हैं। बताया जा रहा है कि विधायकों को जयपुर में 3-5 दिन रोका जा सकता है।