Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
11-Mar-2020

दिल्ली में ज्योतिरादित्य सिंधिया बीजेपी में शामिल हुए और भोपाल में शिवराज सिंह चौहान ने उनके लिये प्यार का सागर उड़ेल दिया। एक प्रेस कॉफ्रेंस में शिवराज ने कहा कि अब महाराज और शिवराज एक हैं। इस प्रेस कांफ्रेंस में यशोधरा राजे सिंधिया भी उनके साथ मौजूद थीं। उन्होने कहा कि आज का दिन भारतीय जनता पार्टी और व्यक्तिगत रूपस में मेरे लिये भी आनंद और प्रसन्नता का दिन है। आज मुझे श्रद्धेय राजमाता की याद आ रही है। वो बीजेपी के लाखों बेटों की मां थीं और आज उनके पोते ज्योतिरादित्य सिंधिया भी बीजेपी परिवार में शामिल हो गए हैं। उन्होने कहा कि आज पूरा सिंधिया परिवार बीजेपी के साथ है और इस बात की हमें हार्दिक प्रसन्नता है।