तिरादित्य सिंधिया कांग्रेस से इस्तीफा देने के करीब 27 घंटे बाद बुधवार दोपहर 2.50 बजे भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्होंने पार्टी की सदस्यता दिलाई। . इस दौरान मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मौजूद रहे. बीजेपी में शामिल होने के बाद सिंधिया ने कहा कि जीवन में कई मोड़ ऐसे आते हैं जो जीवन को बदल देते हैं । बीजेपी में शामिल होने के बाद सिंधिया ने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि वह उनके विजन और वादे पूरे करने की क्षमता से प्रभावित हैं. । सिंधिया ने कहा, ‘आज मन व्यथित है. जो कांग्रेस पार्टी पहले थी वो आज नहीं रही. वास्तविकता से इनकार करना. नई विचारधारा और नेतृत्व को मान्यता नहीं मिलना. 2018 में जब MP में सरकार बनी तो एक सपना था, लेकिन वो बिखर चुका है।