Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
11-Mar-2020

1 ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद कांग्रेस के 21 विधायकों ने भी पार्टी छोड़ दी। सोमवार को राजनीतिक घटनाक्रम का खुलासा होते ही सिंधिया को मनाने के लिए सचिन पायलट को भेजा गया। मिलिंद देवड़ा से भी बात कराई गई। बताया जा रहा है कि कमलनाथ ने भी सिंधिया से मिलने की पेशकश की, लेकिन वे तैयार नहीं हुए। 2 मध्य प्रदेश में सरकार का संकट टालने के लिए कांग्रेस की कोशिशें शुरू हो गई हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस विधायक 5 दिन के लिए जयपुर भेजे जा रहे हैं। सीएम हाउस आने से पहले विधायक आरिफ मसूद ने इस बात की पुष्टि की है। दावा है कि कांग्रेस विधायकों के साथ 4 निर्दलीय विधायक भी जा रहे हैं। 3 प्रदेश में जारी राजनीतिक उठापटक के बीच दिग्विजय सिंह ने ट्वीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा- महात्मा गांधी को मारने के लिए नाथूराम गोडसे ने जिस रिवॉल्वर का इस्तेमाल किया, उसे ग्वालियर के परचुरे ने उपलब्ध कराया था। दिग्विजय ने ट्वीट में जिन परचुरे का नाम लिया, उनका पूरा नाम डॉ. डीएस परचुरे था। वह ग्वालियर में एक हिंदू संगठन के प्रमुख थे। 4 भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया समर्थक मंत्रियों और विधायकों के इस्‍तीफे की हार्ड कापी मध्‍य प्रदेश विधानसभा अध्‍यक्ष एनपी प्रजापति को सौंप दिए हैं।भूपेंद्र सिंह, नरोत्‍तम मिश्रा, गोपाल भार्गव आदि ने मप्र विधानसभा अध्‍यक्ष को इस्‍तीफे सौंपते हुए कहा कि उन्‍हें उम्‍मीद है विधि सम्‍मत कार्रवाई की जाएगी। 5 केंद्र सरकार द्वारा बालिकाओं के लिए शुरू की गई बहुचर्चित श्सुकन्या समृद्धिश् योजना में मध्य प्रदेश ने देश के सभी राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। बेटी की पढ़ाई और उसके सुखद भविष्य को सुनिश्चित करने वाली इस महत्वाकांक्षी योजना से अब तक करीब तीन लाख परिवारों को जोड़कर मप्र अव्वल बना हुआ है। श्