Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
09-Mar-2020

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने रंगों के पर्व होली पर नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि होली भारत की सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। यह पर्व सर्वधर्म-समभाव को अभिव्यक्त करता है और विविधता में एकता को प्रदर्शित करता है। राज्यपाल श्री लालजी टंडन ने प्रदेशवासियों को रंगों के पर्व होली के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। श्री टंडन ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि उल्लास और उमंग के इस त्यौहार को हम सब मिल-जुलकर प्रेम और भाईचारे की भावना से मनाएं। लोक स्वास्य् यांत्रिकी मंत्री श्री सुखदेव पांसे ने बैतूल जिले के प्रभात पट्टन में निर्मित होने वाले मार्कफेड गोदाम का भूमि-पूजन किया। कार्यक्रम में जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक के प्रशासक सहित स्थानीय जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री जयवर्द्धन सिंह द्वारा धार जिले की राजगढ़ नगर परिषद में विकास कार्य स्वीकृत किये जाने पर स्थानीय लोगों ने विधायक श्री प्रताप ग्रेवाल के साथ निवास पर पहुंचकर मंत्री श्री जयवर्द्धन सिंह का आभार व्यक्त किया। इस दौरान स्थानीय लोगों पारम्परिक नृत्य भी किया l वन मंत्री श्री उमंग सिंघार ने प्रदेश के वन क्षेत्रों से लगे हुए होटल्स और रिसॉर्टस मालिकों से कहा है कि शादी, पार्टी आदि का बचा हुआ खाना रात में परिसर में न फेंके। श्री सिंघार ने कहा कि खाने से आकर्षित होकर स्थानीय पशु और वन्य-प्राणी परिसर में आ जाते हैं। जंगलों के पास स्थित शहरों के होटल और रिसॉर्ट मालिक रात में चौकीदार की व्यवस्था अवश्य करें।