Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
07-Mar-2020

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश की मातृशक्ति को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को गरिमापूर्ण तरीके से अपने अधिकारों का उपयोग करने के लिए अनुकूल वातावरण का निर्माण करना सरकार और समाज की साझा जिम्मेदारी है। वणिज्यिक कर मंत्री श्री बृजेन्द्र सिंह राठौर ने कहा है कि 'नमस्ते ओरछा' महोत्सव न सिर्फ रामराजा की नगरी ओरछा के महत्व में वृद्धि करेगा बल्कि निकटवर्ती पर्यटन और आस्था के अन्य केन्द्र भी राष्ट्रीय पर्यटन के नक्शे पर उभर कर आएंगे। श्री राठौर आज ओरछा में 'नमस्ते ओरछा' महोत्सव के दूसरे दिन बिजनेस कॉनक्लेव के शुभारंभ सत्र को संबोधित कर रहे थे। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री सुखदेव पांसे ने कहा है कि आने वाली गर्मियों में लोगों को पेयजल की सुचारु व्यवस्था के जरूरी इंतजाम किये जायें। श्री पांसे मुरैना जिले के जौरा तहसील मुख्यालय पर ग्रामीण पेयजल व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। श्री पांसे ने कहा कि बिगड़े हैण्ड-पम्पों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराया जाये। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री जयवर्द्धन सिंह ने अपने प्रभार के जिले आगर-मालवा के ग्राम सिंगावद, चाचाखेड़ी, रायपुरिया, तिवाड़िया, पालड़ा सहित अन्य ग्रामों में ग्रामीणों से रू-ब-रू चर्चा कर शासन की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने फसल ऋण माफ कर किसानों के चेहरे पर खुशियाँ लाने का काम किया है। उच्च शिक्षा मंत्री श्री जीतू पटवारी शाजापुर जिला अस्पताल पहुँचे और वहाँ भर्ती देवास जिले के पीपलरावा क्षेत्र के ग्राम बालोन में हुई ट्रेक्टर-ट्रॉली दुर्घटना में घायल ग्रामीणों से मिले। उन्होंने घायलों के उपचार की अच्छी व्यवस्था के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।