Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
07-Mar-2020

1 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि आज के युवाओं को भारतीय संस्कृति से जोड़े रखना बहुत बड़ी चुनौती है. उन्होंने यादव समाज के भोपाल में आयोजित प्रांतीय अधिवेशन में कहा कि अगर युवाओं का भविष्य अंधकार में होगा तो देश का भविष्य कैसे अच्छा होगा? समाज और देश के विकास के लिए युवाओं का सही दिशा में जाना जरूरी है. 2 मुख्यमंत्री ने इस सम्मेलन में सरकार की ओर से यादव समाज को भूखंड देने का वचन दिया. इस अवसर पर मंत्री हर्ष यादव, सचिन यादव, विधायक कृष्णा गौर सहित पक्ष विपक्ष के कई नेता मौजूद थे. 3 मध्यप्रदेश की राजनीति में उठा सियासी तूफान अब थमने लगा है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने लगभग सभी विधायकों से बातचीत करके उन्हें सरकार के साथ मजबूती से खड़े होने की सलाह दी है. 4 मुख्यमंत्री ने खनिज मंत्री प्रदीप जयसवाल को तलब करके कहा कि वह बाहर बयानबाजी से बचें. वहीं विधि मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री से छह विधायक मिल चुके हैं बाकी विधायक भी मिल लेंगे तो उनकी परेशानी भी दूर हो जाएगी. 5 इस बीच असंतुष्ट को साधने के लिए कमलनाथ शीघ्र ही मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं, इसमें गायब हुए बिसाहू लाल सिंह, केपी सिंह, हरदीप सिंह डंग, एंदल सिंह कंसाना आदि को जगह मिल सकती है. 6 वहीं इस्तीफा देने वाले विधायक हरदीप डंग से भी संपर्क हो गया है. बेंगलुरु में मौजूद चारों विधायकों की आज वापसी हो सकती है. कुछ भरोसेमंद मंत्रियों ने इस्तीफे की पेशकश की है, ताकि कैबिनेट में जगह खाली होने पर असंतुष्टों को समायोजित किया जा सके. 7 इस बीच श्रम मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर कोई संकट नहीं है किंतु सिंधिया की उपेक्षा हुई तो संकट आएगा. उनके बयान का परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने भी समर्थन किया वहीं पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि देखिए एक-दो दिन में क्या होता है. 8 उधर भाजपा विधायक संजय पाठक और विश्वास सारंग ने आरोप लगाया है कि उनकी सुरक्षा हटा ली गई है और उन्हें जान का खतरा है. जबकि दमोह जिले की हटा सीट से भाजपा विधायक पुरुषोत्तम लाल का फोन बंद आने से भाजपा में हड़कंप मच गया. बाद में वह 74 बंगले स्थित बहुजन समाज पार्टी के दफ्तर में मिले. 9 दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के निवास पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, धर्मेंद्र प्रधान, अरविंद मेनन, प्रहलाद पटेल और नरोत्तम मिश्रा की बैठक हुई. इसमें बजट सत्र के दौरान कांग्रेस विधायकों की नाराजगी का फायदा उठाने पर रणनीति बनी. 10 पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा की याचिका पर इंदौर जिला कोर्ट ने किशोर वाधवानी और मनोहर राजपूत के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. यह परिवाद मंत्री वर्मा ने आपत्तिजनक और मान हानिकारक खबरों को लेकर लगाया था