Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
06-Mar-2020

मुख्यमंत्री कमलनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट बैठक हुई, इसमें वर्ष 2020- 21 के बजट का अनुमोदन कर दिया है। जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने कैबिनेट की बैठक के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राम वन गमन पथ बनाने का निर्णय ले लिया गया है और इसके लिए ट्रस्ट बनाया गया है।इसके अध्यक्ष मुख्यमंत्री कमलनाथ होंगे, जबकि सचिव मुख्य सचिव रहेंगे। राम वन गमन पथ चित्रकूट से अमरकंटक तक बनेगा। कैबिनेट ने एक अन्य निर्णय में अडानी पावर लिमिटेड से 4 रुपए 79 पैसे प्रति यूनिट की दर से 1320 मेगा वाट बिजली लेने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी। इसके लिए पावर मैनेजमेंट कंपनी को अधिकृत किया गया है।