Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
04-Mar-2020

लोक निर्माण मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा, सामान्य प्रशासन मंत्री डॉ. गोविंद सिंह, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री आरिफ अकील और लोक स्वास्थ्य कल्याण मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने भोपाल के इमामबाड़ा क्षेत्र में संजीवनी क्लीनिक का शुभारंभ किया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे L सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग और सीहोर जिले के प्रभारी मंत्री श्री आरिफ अकील ने बुधवार को सीहोर में कृषि मेले का शुभारम्भ किया। श्री अकील ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कृषकों को हर क्षेत्र में मदद एवं बेहतर तकनीकी सुविधाएँ देने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। सीहोर जिले में अब तक लगभग 82 हज़ार कृषकों का ऋण माफ हुआ है। आदिवासी आदिम जाति कल्याण मंत्री श्री ओमकार सिंह मरकाम की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में फुलवारी परियोजना के संबंध बैठक हुई। मंत्री श्री मरकाम ने कहा कि प्रदेश के आदिवासी अंचल विशेष रूप से पिछड़ी जनजाति बहुल क्षेत्रों में जल्द ही 450 फुलवारी शुरू की जायेंगी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल ने कहा कि प्रदेश में 32 लाख 21 हजार से अधिक ग्रामीण परिवारों को स्व-सहायता समूहों के माध्यम से स्व-रोजगार गतिविधियों से जोड़ा गया है। इनमें साढ़े 9 लाख महिलाऐं कृषि आधारित गतिविधियों में संलग्न है। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य श्रीमती पल्लवी जैन ने राजधानी भोपाल के होटल पलाश में मीडिया कार्यशाला में कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिये सुरक्षित रहना ही पहला उपाय है। कोरोना वायरस संक्रमण वायरस है। इससे बचने के लिये संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनायें और सर्दी, खांसी और बुखार आने पर तुरन्त डाक्टर को दिखायें। मध्य प्रदेश से बीमारी का इलाज कराने के लिए मुंबई जाने वाले प्रदेश के शासकीय, अर्द्धशासकीय अधिकारी, कर्मचारी तथा उनके परिवार के सदस्यों (माता, पिता, पत्नी, पुत्र, पुत्री) को 'मध्यालोक' भवन मुंबई में रूकने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यह सुविधा उन्हें वहां लगने वाले किराए में 40 प्रतिशत डिस्काउन्ट के रूप में मिलेगी।