Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
04-Mar-2020

1 कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के भारतीय जनता पार्टी पर श्हॉर्स ट्रेडिंगश् के आरोपों के दो दिनों के अंदर आज यहां कांग्रेस ने दावा करते हुए कहा कि भाजपा के कब्जे में दिल्ली में मध्यप्रदेश के लगभग आठ विधायक थे, जिनमें से चार वापस आ गए। प्रदेश कांग्रेस की मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने उम्मीद जताते हुए कहा कि शेष चार विधायक भी वापस आ जाएंगे। 2 मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा द्वारा की जा रही हॉर्स ट्रेडिंग के आरोपों पर कहा है कि भाजपा डरी हुई है क्योंकि आने वाले समय में उसके 15 साल के घोटालों का खुलासा होना है. उन्होंने कहा कि मुझे तो कांग्रेस विधायक खुद ही बता रहे हैं कि उन्हें कितने पैसों का ऑफर दिया जा रहा है. 3 कांग्रेस के सियासी घटनाक्रम पर चर्चा करते हुए नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता गोपाल भार्गव ने कहा कि कांग्रेस के तीन अंग हैं, उनमें से एक अंग कह रहा है मुझे कोई जानकारी नहीं है, यह कांग्रेस का अंतर्विरोध है. 4 मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी दीपक बावरिया ने सत्ता और संगठन में समन्वय स्थापित करने के लिए राज्य सरकार के 12 मंत्रियों से चर्चा की है. इनमें सामान्य प्रशासन मंत्री डॉक्टर गोविंद सिंह, लोक निर्माण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, गृहमंत्री बाला बच्चन, वन मंत्री उमंग सिंघार और नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह सहित अन्य मंत्री शामिल हैं. 5 शिवपुरी पहुंचे कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कर्ज माफी के तहत आयोजित किसान सम्मेलन में कहा कि मैंने सभी मंत्रियों से निवेदन किया है कि उन्हें मंत्रालय में कम गांव की चौपाल पर ज्यादा बैठना चाहिए. उन्होंने कहा कि मैं स्वयं जनसुनवाई करने के लिए एक-एक विधानसभा जा रहा हूं। 6 नई आबकारी नीति और ब्रांडेड शराब की नई दुकानों को खोलने के विरोध में भाजपा नेता और महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने भोपाल में आबकारी मंत्री के निवास के बाहर प्रदर्शन किया. जिला अध्यक्ष विकास विरानी ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्ट एवं पाश्चात्य संस्कारों को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है. प्रदर्शनकारियों ने मंत्री को ज्ञापन भी सौंपा. 7 राजधानी भोपाल में क्राइम ब्रांच ने बरखेड़ी स्थित एक अस्पताल में संचालित हो रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है. बताया जाता है कि इस मामले में तृणमूल कांग्रेस के मध्यप्रदेश अध्यक्ष सचिन चौहान, पूर्व सरपंच इरफान खान एवं अन्य शामिल हैं. पुलिस ने गुप्त रोग और पाइल्स का इलाज करने वाली डॉक्टर समेत चार महिलाओं गिरफ्तार किया है जो पैसे लेकर जिस्मफरोशी का धंधा करती थी. 8 मध्यप्रदेश सरकार ने इंदौर - भोपाल समेत प्रदेश के अन्य शहरी क्षेत्रों में बसी अवैध कॉलोनियों को वैध करने के लिए नया नियम बनाया है. इसके तहत 3 फरवरी 2000 को शहरी क्षेत्र घोषित होने के बाद कोई कॉलोनी या मकान सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बना है तो उसे वैध कराए जाने के लिए शुल्क देना होगा. 9 इंदौर में महापौर परिषद के पूर्व सदस्य शंकर यादव को लेकर सोशल मीडिया पर डाली गई एक पोस्ट से भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं में विवाद हो गया जिसके चलते विधायक मालिनी गौड़ के बेटे एकलव्य व भांजे लोकेंद्र सिंह के समर्थकों में मारपीट की नौबत आ गई. बाद में डीआईजी रूचि वर्धन मिश्र ने केस दर्ज करने के निर्देश दिए. 10 भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों के दो गुटों के बीच संघर्ष के बाद 10 कैदी घायल हो गए. बताया जाता है कि जुबेर मौलाना की गर्लफ्रेंड मुन्ना रेडियो से मिलकर चली जाती थी जिससे नाराज होकर जुबेर मौलाना ने अपने गुर्गों को मुन्ना रेडियो को सबक सिखाने के आदेश दिए थे.