कमलनाथ कैबिनेट की अहम बैठक मंगलवार को मंत्रालय में हुई, जिसमें कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई। बजट सत्र से पहले यह बैठक काफी अहम थी। जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा और उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई, जिसमें नई रूल बुक 2020 भी इसमें से अहम है। उन्होने बताया कि नजूल की जमीन पर बनी अवैध कॉलोनियों को वैध करने का रास्ता साफ हो गया है। इससे कई अवैध कॉलोनियों को वैध कराया जा सकेगा। वहीं राज्य स्तर पर प्राधिकरण बनाने को मंजूरी दी गई। प्राधिकरण में 9 शासकीय और 11अशासकीय सदस्यो की नियुक्ति की जाएगी । नेता प्रतिपक्ष की स्वेच्छनुदान राशि दो गुनी करने को मंजूरी दी गई।