मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने नई दिल्ली में चाणक्यपुरी स्थित राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पहुंचकर शौर्य शिला पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर शहीदों को नमन किया। सीमा सुरक्षा बल की टुकड़ी ने मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया। जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा एम.पी. वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के सम्मेलन में शामिल हुए। श्री शर्मा ने राज्य शासन द्वारा पत्रकारों के हित में लिये गये निर्णयों की जानकारी दी। वन मंत्री श्री उमंग सिंघार ने होली पर्व पर प्रदेशवासियों से हरे-भरे वृक्षों को न काटने की अपील की है। श्री सिंघार ने कहा है कि कई बार देखने में आता है कि लोग अति उत्साह में जीवित पेड़ों को नुकसान पहुँचाते हैं। यह हरकत पर्यावरण के लिये गंभीर क्षति है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री जयवर्द्धन सिंह ने अपने प्रभार के जिला राजगढ़ की तहसील सारंगपुर में 5 करोड़ से अधिक लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि शहरों के विकास के लिये धन की कोई कमी नहीं है। संस्कृति मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ ने राजधानी भोपाल में रविन्द्र भवन में सद्गुरू कबीर महोत्सव का शुभारंभ करते हुए कहा कि कबीर हर युग में प्रासंगिक रहेंगे। उन्होने अपने भजन और जीवन शैली से समाज को जीवन की सच्चाइयों से अवगत कराया संचालक जनसम्पर्क श्री ओ.पी. श्रीवास्तव ने दूरदर्शन केन्द्र में प्रादेशिक समाचार एकांश द्वारा आयोजित स्ट्रिंगर्स की कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनसम्पर्क विभाग विभिन्न माध्यमों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक सफलतापूर्वक पहुँचा रहा है। उन्होंने कहा है कि दूरदर्शन के साथ समन्वय बढ़ाकर इस कार्य को और अधिक प्रभावी बनाया जायेगा।