Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
28-Feb-2020

1 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भास्कर समूह के चेयरमैन दिवंगत रमेश चंद्र अग्रवाल की माताजी एवं स्वर्गीय द्वारका प्रसाद अग्रवाल की धर्मपत्नी श्रीमती कस्तूरी देवी अग्रवाल के निधन पर श्रद्धांजलि दी है. मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा है कि मैं अग्रवाल के निधन पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं और परमात्मा से प्रार्थना करता हूं कि वह परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. 2 कमलनाथ सरकार द्वारा विधायक निधि से खर्चे पर बंदिश लगाने से पक्ष और विपक्ष के विधायक नाराज हैं. इस बारे में कांग्रेस विधायक मार्को का कहना है कि इस तरह के प्रतिबंध से अपने क्षेत्र में काम ही कैसे कर पाएंगे. 3 वहीं नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव का कहना है कि वह इस मुद्दे को सदन में उठाएंगे. उन्होंने कहा कि सरकार के पास आईफा अवार्ड में फिजूलखर्ची के लिए पैसा है, लेकिन चुने हुए जनप्रतिनिधि के हक का पैसा सही जगह नहीं लगवाना चाहती. वहीं भाजपा विधायक यशपाल सिसोदिया ने कहा कि समाज का कमजोर वर्ग इससे लाभ पाता है, ऐसे में इन संस्थाओं को पैसा देने से रोकना अलोकतांत्रिक है. 4 मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा है कि गंभीर और जानलेवा बीमारियों के इलाज का खर्च आम आदमी वहन नहीं कर पाता, सरकार की तरफ से इलाज मुहैया कराया जाना चाहिए, इस संबंध में राष्ट्रीय स्तर पर नीति तैयार की जा रही है. 5 मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में अनेक अधिकारियों और व्यापारियों के घर तथा प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग के छापे मारे गए हैं. भोपाल में चीनी मिल संचालक महेश्वरी ग्रुप के 14 ठिकानों पर छापे मारे गए, जिसमें टैक्स चोरी का खुलासा हुआ. 6 उधर भोपाल में वाणिज्य कर विभाग की एंटी एवेजन विंग ने घोड़ा नक्कास स्थित तीन पान मसाला डीलरों के यहां छापे मारकर करोड़ों की टैक्स चोरी पकड़ी है. तीनों डीलर टर्नओवर कम बता कर वैट की चोरी कर रहे थे. व्यापारियों के स्टॉक और बुक्स में काफी अंतर पाया गया. 7 वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शौकत मोहम्मद को सरकारी वाहन के दुरुपयोग सहित अन्य मामलों में तीन लाख 45 हजार 850 रुपए जमा न करने पर उनके मकान की कुर्की होगी. इस मामले में वक्फ बोर्ड ने लोकायुक्त में केस दर्ज कराया है और तहसीलदार ने कुर्की का नोटिस भेजा है. 8 भोपाल के शाहजहांनाबाद स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग की बरखेड़ी परियोजना के गोदाम में एक्सपायर्ड सांची स्किम्ड मिल्क पाउडर कैसे पहुंचा इसका कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है. इस मामले की जांच करने वाली महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त संचालक ने कहा है कि वह अपनी रिपोर्ट प्रमुख सचिव को देंगी. 9 सतना जिले में अवैध तरीके से आर्म्स लाइसेंस जारी करने वाले बाबू युगल किशोर शर्मा व अभय राज सिंह के खिलाफ एसटीएफ ने धोखाधड़ी और आयुध अधिनियम के तहत 37 केस और दर्ज किए हैं. इस तरह दोनों बाबू के खिलाफ अब तक 112 एफ आई आर दर्ज हो चुकी हैं. 10 मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव और 1982 बैच के आईएएस अधिकारी सुधी रंजन मोहंती ने मध्यप्रदेश विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन पद के लिए आवेदन किया है. मोहंती मुख्य सचिव से सेवानिवृत्ति के बाद इस पद को संभाल सकते हैं