Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
27-Feb-2020

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने वरिष्ठ पत्रकार श्री अरविंद शर्मा के निधन पर गहन दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री अरविंद शर्मा ने लम्बे समय तक पत्रकारिता के क्षेत्र में रिपोर्टिंग के उच्च मानदंडों को अपनाया। मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने मंत्रालय में नाबार्ड द्वारा आयोजित राज्य ऋण संगोष्ठी 2020-21 में स्टेट फोकस पेपर का विमोचन करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने मध्यप्रदेश को देश का हार्टिकल्चर कैपिटल बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि उद्यानिकी किसानों की समृद्धि के द्वार खोलने वाला क्षेत्र है। यही कृषि का भविष्य भी है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल नई दिल्ली में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान की राष्ट्रीय संचालन समिति की बैठक में सम्मिलित हुए। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास के अपर मुख्य सचिव श्री मनोज श्रीवास्तव भी उपस्थित थे l नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री जयवर्द्धन सिंह ने स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा की। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि स्मार्ट सिटी भोपाल में जितने पेड़ काटे जाएंगे, उसके चार गुना पौधे स्मार्ट सिटी एरिया में ही लगाए जाएंगे। कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री हर्ष यादव ने सागर जिले के देवरी और केसली विकासखण्ड मुख्यालय पर रोगी कल्याण समिति की बैठक लेकर स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की। श्री यादव ने बताया कि राज्य सरकार गरीबों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने के लिये हरसंभव प्रयास कर रही है।