1 दिल्ली में भड़की हिंसा और आगामी त्यौहारों के मद्देनजर जबलपुर पुलिस अब अलर्ट हो गई है पुलिस कप्तान अमित सिंह के निर्देश पर साइबर टीम एवं पुलिस सोशल मीडिया पर पैनी नजरें जमाए हुए हैं। बता दें कि एसपी ने सख्त निर्देश दिया है कि सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने या आहत करने वालों, किसी भी विद्वेषपूर्ण पोस्ट या धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले पोस्ट को लाइक करना, कमेंट करना और शेयर करने वालों के खिलाफ अब अब राष्ट्रीय सुरक्षाअधिनियम एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। 2 जबलपुर नकली फर्म बना कर,लोगो के दस्तावेज इक्कठा कर बैंक के साथ मिलीभगत कर लाखो रुपए लोन के माध्यम से धोखाधड़ी करने वाले आरोपी के खिलाफ आज अख्तरी बानो और अन्य शिकायतकर्ताओं ने एसपी अमित सिंह को शिकायत देते हुए बताया कि मोहम्मद आयाज खान द्वारा गुमराह एवं फर्जी तरीके से गरीबी रेखा के अंतर्गत 30,000 हजार का लोन दिलवाने के नाम से 1 लाख 40 हजार का ऋण विजया बैंक के अधिकारी कर्मचारियों की मिलीभगत से निकाल कर सिर्फ 20 हजार दिए गए ,वही अन्य शिकायतकर्ता नूरी सबनम ने बताया कि उसने विजया बैंक में मोहम्मद आयाज के द्वारा अकाउंट खुलवाया गया लेकिन वही बिना कोटेसन के बिना लोन अप्लाई किये हुए नकली फर्म बना कर 6 लाख रुपये का लोन स्वीकृत करा लिया गया ,वही बैंक के कर्मचारी अधिकारी भी मोहम्मद आयाज के साथ इस फर्जीवाड़े में लिप्त है,, 3 नोबल ब्रॉयलर कॉर्डिनेशन कमिटीके अध्यक्ष व सदस्यों द्वारा कलक्टर कार्यालय में डिप्टी कलक्टर संदीप जीआर को प्रधानमंत्री के नाम का ज्ञापन सौपते हुए उन्हें अवगत कराया कि भारत के पोल्ट्री व्यवसाय को चौपट करने एवं भारतीय पोल्ट्री उद्योग की कुर्बानी के साथ सस्ती अमेरिकन चिकिन टंगड़ी का व्यापार स्थापित करना चाहा रही है वही भारत सरकार चिकिन टंगड़ी पर आयात शुल्क 100ःसे घटाकर 30ः करके भारतीय पोल्ट्री उद्योग को बर्बाद करने में लगी है, 4 जबलपुर शाशन द्वारा हाल ही में दूर दूर से आने वाले आवेदकों और अपने काम को लेकर तहसीली में आने वाले लोगो के लिए शाशन द्वारा तहसीली का विखंडिकरण कर अलग अलग तहसील बना दी गयी ,,जिसको लेकर आज कलक्टर बार के अधिवक्ताओं द्वारा कलक्टर भरत यादव को ज्ञापन देते हुए उन उक्त तहसीलों को जबलपुर कलक्टर में शिफ्ट करने की मांग की गई ,वही जिला बार सेक्रेटरी राजेश तिवारी ने बताया कि अन्य क्षेत्रों में तहसील शिफ्ट हो जाने के चलते,,उन तहसीलों में भ्रस्टाचार इतना बढ़ गया है,वही तहसीलों में दलालों द्वारा कब्जा कर लिया गया आने वाले आवेदकों को यह दलाल यहाँ वहां की बाते कर काम कराने के ऐवज में जबरन वसूली कर रहे है,,वही अधिवक्तागण परेशानि का सामना करना पड़ रहा है।