Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
26-Feb-2020

1 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मस्जिद कमेटी के नए भवन का लोकार्पण और मेधावी छात्रों का सम्मान करते हुए कहा है कि हमारा देश और हमारी संस्कृति इसलिए महान है क्योंकि इसमें एक दूसरे के प्रति आदर और सम्मान की भावना के साथ ही एकजुट होकर रहने की विशेषता है. उन्होंने कहा कि हमारी यह अनेकता में एकता की संस्कृति इसलिए अच्छी है क्योंकि पुरानी पीढ़ी के लोगों ने इसे न केवल निभाया बल्कि सुरक्षित रखने के लिए समर्पित भी रहे. 2 इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 306 मेधावी विद्यार्थियों को 15 लाख रुपए की राशि के चेक बांटे. उन्होंने इमाम का वेतन 5000 और मुअज्जिन का 4500 रुपए करने पर भी सहमति दी. इस मौके पर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आरिफ अकील ने कहा कि भोपाल की पहचान हमारी सांझी संस्कृति से है इसे हर कीमत पर बरकरार रखेंगे. 3 वहीं भोपाल जिले के प्रभारी एवं सहकारिता मंत्री डॉ गोविंद सिंह ने कहा कि मस्जिद कमेटी सेवा के क्षेत्र में अनुकरणीय संस्था है जो समाज के गरीब वर्गों को मदद और संबल प्रदान करती हैं. उन्होंने कहा कि नए भवन से यहां आने वालों को अब स्थान की समस्या नहीं रहेगी. 4 मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र की सीमा पर पुल निर्माण को लेकर जनता की मांग एवं सुविधा पर मध्यप्रदेश के खनिज मंत्री प्रदीप जयसवाल ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से दिल्ली में मुलाकात की. जयसवाल ने कहा कि बालाघाट जिले की ग्राम पंचायत घोटी एवं महाराष्ट्र के गोंदिया जिले की ग्राम पंचायत घापेवाड़ा को जोड़ने वाले अंतर्राज्यीय पुल के निर्माण की स्वीकृति जल्द प्रदान की जाए. 5 कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने मंगलवार को दोहराया है कि मैं आईफा के खिलाफ बिल्कुल नहीं हूं लेकिन डेली कॉलेज में इस आयोजन से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी. उन्होंने इंदौर में कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया सड़क पर उतर गए हैं, साथ में भाई साहब दिग्विजय सिंह भी थे, दोनों मिलकर जनता की आवाज उठा रहे हैं. 6 अफसरशाही के हावी होने की बहस के बीच सामान्य प्रशासन मंत्री डॉ गोविंद सिंह ने कहा है कि अफसरशाही घुड़सवारी करने जैसी है. उन्होंने कहा कि यदि घुड़सवार लगाम लगाकर खींचेगा तो घोड़ा उसके हिसाब से चलेगा. 7 मध्यप्रदेश में सरकारी वकीलों की नियुक्ति में अब एआईसीसी का दखल भी होगा. इस बारे में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया का कहना है कि समन्वय समिति ने यह फैसला भी किया है कि सरकारी वकीलों की नियुक्ति या नवीनीकरण से पहले समिति के बैठक में उन नामों पर विचार होगा तभी अंतिम मुहर लगाई जाएगी. 8 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव के ऐलान के साथ ही कांग्रेस और भाजपा में सरगर्मी बढ़ गई है. दोनों दलों की एक-एक सीट तो पक्की है लेकिन तीसरी सीट को लेकर रस्साकशी की स्थिति बन सकती है. विधायकों की संख्या को देखते हुए तीसरी सीट पर क्रॉस वोटिंग की आशंका दोनों दलों की चिंता बढ़ा रही है. 9 मध्यप्रदेश भाजपा के प्रमुख विष्णुदत्त शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस का अंतर्द्वंद देख कर सरकार के भविष्य का अंदाजा लगाया जा सकता है. उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा कि जिस प्रकार से अस्थिरता आ रही है, यह वह समय आ गया है जब मिस्टर बंटाधार ने मध्यप्रदेश को डुबो दिया था उसी धारा में यह सरकार खड़ी है. 10 विधानसभा के मानसून सत्र में भाजपा ने गोवंश प्रतिषेध संशोधन विधेयक पर सरकार को घेरा तो था लेकिन अब भाजपा के सदस्य भी इस पर कोई सुझाव नहीं दे रहे हैं. इस बारे में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव का कहना है कि विधायकों को सुझाव के लिए सूचना नहीं दिए जाने के कारण यह स्थिति बनी है. उन्होंने कहा कि प्रवर समिति की सूचना मिलती तो विधायक यहां भी सुझाव देते.