मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने कोदो-कुटकी के उत्पादन को दोगुना करने और इसके उपार्जन के साथ ही उत्पादों की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ब्रांडिंग करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग के होटलों में कोदो-कुटकी से बने व्यंजनों को मेन्यू में शामिल करने तथा उनके बिक्री केन्द्र भी अनिवार्य रूप से स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। श्री कमल नाथ मंत्रालय में मिलेट मिशन की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने मंत्रालय में यूनिफाईड ड्रायविंग लायसेंस एवं पंजीयन कार्ड का लोकार्पण किया। मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है, जिसने यूनिफाईड ड्रायविंग लायसेंस एवं पंजीयन कार्ड एक साथ लोकार्पित किया है। इसके पूर्व उत्तर प्रदेश राज्य ने सिर्फ यूनिफाईड ड्रायविंग लायसेंस जारी किया है। इस मौके पर परिवहन एवं राजस्व मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने मंगलवार को ताजुल मसाजिद के पास मध्यप्रदेश मसाजिद कमेटी के नए भवन का लोकार्पण किया । मुख्यमंत्री ने इस मौके पर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आरिफ अकील द्वारा प्रस्तावित इमाम के वेतन को 2200 से बढ़ाकर 5000 एवं मोईज्जन के वेतन को 1900 से बढ़ाकर 4500 रूपये करने पर सहमति प्रदान की। मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने 808वें उर्स के मुबारक मौके पर अजमेर शरीफ के लिए चादर रवाना की। मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ की तरफ से पूर्व चेयरमेन अजमेर दरगाह कमेटी श्री शेख अलीम इस चादर को लेकर अजमेर शरीफ जाएंगे। अजमेर शरीफ में प्रदेश के नागरिकों के सुख, समृद्धि और विकास की दुआ की जाएगी। राज्य शासन द्वारा सुप्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल ओरछा (जिला निवाड़ी) में श्श्नमस्ते ओरछाश्श् महोत्सव 6 से 8 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव के दौरान ओरछा आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा टूरिस्ट गाइड्स को विदेशी भाषाओं की ट्रेनिंग दी जा रही है। महोत्सव में ओरछा के प्राकृतिक सौन्दर्य, पुरातात्विक एवं ऐतिहासिक महत्व, स्थानीय खान-पान और लोक कलाओं को भी प्रोत्साहित किया जायेगा राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री बसंत प्रताप सिंह ने नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में आम निर्वाचन के लिए तैयार की जाने वाली फोटो युक्त मतदाता सूची से संबंधित जिलों के अधिकारियों के प्रशिक्षण में कहा कि सही मतदाता सूची ही शुद्ध चुनाव का आधार है राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री सिंह ने कहा कि मतदाता सूची बनाते समय इस बात का ध्यान रखें कि एक भी पात्र मतदाता का नाम इसमें नहीं छूटे। उन्होंने कहा कि इसका व्यापक प्रचार-प्रसार भी करें, जिससे मतदाता नाम जुड़वा सकें। श्री सिंह ने कहा कि जिले में आपको मास्टर ट्रेनर के रूप में कार्य करना है। अतरू सभी शंकाओं का समाधान कर लें। उन्होंने कहा कि एक मतदाता का नाम एक ही जगह होना चाहिए।