Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
24-Feb-2020

जन संपर्क मंत्री मंत्री पीसी शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया की न्यूज़ वेबसाइट 2020 की नीति बनाई गई है। जिसके अंतर्गत न्यूज़ वेबसाइट 1 मार्च तक आवेदन कर सकते है। उन्होंने बताया कि इसके लिए 5 क्राइटेरिया बनाये गए है । जिसके अंतर्गत ही वेबसाइट को जनसंपर्क के विज्ञापन जारी कोई जायेगे। साथ ही वेबसाइट को सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक अपडेट होना ज़रूरी होगा। इसके अलावा एक वेबसाइटे पर कम से कम 5 हजार यूज़र्स होना अनिवार्य होगा।