Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
24-Feb-2020

1 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ सोमवार को डिंडोरी में माता शबरी जयंती पर आयोजित समारोह और आदिवासी सम्मेलन में शामिल होंगे. वह आज सवेरे जबलपुर पहुंचेंगे और वहां से डिंडोरी के लिए रवाना होंगे. 2 मध्यप्रदेश सरकार के आगामी बजट में कांग्रेस के वचन पत्र में किए गए वादों को पूरा करने पर फोकस किया जाएगा. प्रदेश के युवाओं को सरकारी खरीद में 30ः प्रावधान करने और वृद्धावस्था पेंशन 1000 रुपए करने पर जोर रहेगा. इस बारे में वित्त मंत्री तरुण भनोत ने कहा है कि जनता पर किसी तरह के नए कर नहीं लगाए जाएंगे. 3 केंद्र सरकार के हाल ही में आए बजट की खास बातों को भाजपा कार्यकर्ता अब घर-घर जाकर बताएंगे. इसको लेकर पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री व सांसद जयंत सिन्हा ने भोपाल के पार्टी दफ्तर में कहा कि मध्यप्रदेश के हिस्से में कटौती को लेकर मुख्यमंत्री कमलनाथ का बयान पूरी तरह राजनीतिक है. उन्होंने कहा कि केंद्र ने ऐसा कुछ नहीं किया. 4 सिन्हा के बयान पर मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री तरुण भनोत ने कहा कि केंद्र सरकार ने पुनरीक्षित बजट अनुमान में मध्यप्रदेश को मिलने वाली राशि में 14233 करोड़ रुपए की कटौती की है. उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के समय केंद्रीय योजनाओं में राज्यों की हिस्सेदारी 25ः थी जिसे वर्तमान केंद्र सरकार ने बढ़ाकर 40ः और कहीं-कहीं तो 50ः तक कर दिया था. 5 शराब कारोबार में बड़े कारोबारियों से राजस्व बढ़ाने की कोशिशों के बीच मध्यप्रदेश सरकार अब आदिवासी इलाकों से भी पैसा जुटाना चाहती है. नई आबकारी नीति में यह भी तय किया गया है कि नोटिफाइड आदिवासी इलाकों में भी अब नए रिसॉर्ट के लिए बार लाइसेंस दिया जाएगा. 6 सरकार की शराब नीति पर कटाक्ष करते हुए नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ शांति के टापू मध्यप्रदेश को मदिरा प्रदेश बनाने में जुटे हैं. भार्गव ने कहा कि कमलनाथ सरकार शराब माफिया की मसीहा है. उन्होंने कहा कि गरीबों को सस्ती शराब उपलब्ध कराए जाने के निर्णय से सरकार की सोच पर आश्चर्य होता है. 7 इंदौर में लोक निर्माण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मिलन समारोह में कहा कि अभी हमारी सरकार में मंत्रियों, नेताओं के साथ अफसरों की भी किचन केबिनेट है, यही निर्णय भी करवाती है. वर्मा ने कहा कांग्रेस की सरकार के राज में भू-माफिया, असामाजिक तत्वों का मानो काल आ गया है, इससे जनता खुश है. 8 गुना में चौराहे पर होर्डिंग लगाने के विवाद को लेकर रविवार रात पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक आपस में भिड़ गए. समर्थकों में जमकर लात-घूंसे चले जिसके चलते 3 कार्यकर्ता घायल हो गए. सिंधिया 8 माह बाद सोमवार को गुना पहुंच रहे हैं. 9 नर्मदा नदी में मशीनों से होने वाला उत्खनन रोकने के लिए नदी न्यास के अध्यक्ष कंप्यूटर बाबा रायसेन में रात 3रू15 बजे डंपर में बैठकर उदयपुर में नर्मदा नदी पहुंचे. उन्होंने कोटवार गणेश घाट और उनके गुरु भाई ने सोजनी घाट पर अवैध उत्खनन पकड़ा तथा दो पोकलेन, एक जेसीबी व 8 डंपर जब्त करवा दिए. इस बारे में कंप्यूटर बाबा का कहना है कि किसी को बख्शा नहीं जाएगा. 10 नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी ने मांडू में कहा है कि वे देश के प्रधानमंत्री से आह्वान करते हैं कि मन की बात जैसे कार्यक्रम में पोर्न साइट्स पर प्रतिबंध के विषय में माता - पिता और विद्यार्थियों से बात करें. उन्होंने कहा कि कोई भी देश पोर्न साइट पर तब तक प्रतिबंध नहीं लगा सकता जब तक अंतरराष्ट्रीय कानून इस दिशा में ना बने